Homeख़ासहरियाणा से मुलायम सिंह का गहरा नाता रेवाड़ी में बहन के घर...

हरियाणा से मुलायम सिंह का गहरा नाता रेवाड़ी में बहन के घर लगा रहता आना जाना

Published on

पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का हरियाणा से भी गहरा नाता रहा है। जब उन्होंने कभी हरियाणा की ओर रुख किया, तो रेवाड़ी में अपनी बहन से मिलने के लिए आना नहीं भूले। अंतिम बार वे वर्ष 2017 में यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। इससे पहले प्रदेश के पूर्व सीएम व अहीरवाल के दिग्गज नेता राव बिरेंद्र सिंह के निवास पर भी उनका आवागमन होता रहता था।


मुलायम सिंह यादव की चचेरी बहन कुसुमलता रेवाड़ी में ही रहती हैं। बहन के प्रति लगाव उन्हें समय-समय पर रेवाड़ी की ओर खींच लाता था। वर्ष 1997 में देश के रक्षा मंत्री रहते हुए भी वह रेवाड़ी आए थे। इससे पहले उनका वर्ष 1994 में आना हुआ था। कई बार वह व्यक्तिगत और पारिवारिक आयोजनों में शरीक होने के लिए यहां आए थे। उनकी बहन के नवासे विराटवीर यादव के अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए वर्ष 2017 को अंतिम बार उनका रेवाड़ी आना हुआ था। यहां आगमन के दौरान वह अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ प्रशंसकों और सहयोगियों से मिलना नहीं भूलते थे। उनके आगमन की सूचना के बाद समूचे अहीरवाल क्षेत्र से बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले एक झलक पाने को बेताब हो जाते थे।

राव के साथ रहे अच्छे संबंध



वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश विद्रोही ने बताया कि वह मुलायम सिंह यादव की राजनीति से प्रभावित होते हुए उनके साथ काफी समय तक जुड़े रहे। उनका राव बिरेंद्र सिंह के साथ दोस्ताना संबंध होने के कारण जब भी वह राव से मिलने के लिए आते थे, तो उन्हें भी मुलायम से मिलने का मौका मिल जाता था। उन्होंने बताया कि मुलायम ने उन्हें यूपी की राजनीति में अपने साथ जोड़ने के संकेत भी दिए थे, परंतु वह वहां जाने के लिए तैयार नहीं हुए थे।


इलाके में सपा का नहीं बना पाए वजूद



समाजवादी पार्टी की स्थापना करने के बाद उन्होंने हरियाणा में इसका जनाधार स्थापित करने के प्रयास किए थे, परंतु इसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। यादव वोट बैंक के सहारे वह पार्टी की स्थापना के बाद से ही अहीरवाल क्षेत्र में अपने पैर जमाने के लिए प्रयास करते नजर आए थे, परंतु कद्दावर नेता नहीं मिलने के कारण सपा इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाई थी।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...