हर साल की तरह इस साल भी बहुत जल्द हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव होने वाला है। इस बार हरियाणा
सरकार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सातवें संस्करण की तैयारियां करने में जुट गई है। बता दें कि इस महोत्सव के आयोजन से संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की प्रेरणा दी थी। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि इस बार इस महोत्सव का शुभारंभ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

वह इस महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए 29 नवंबर को चंडीगढ़ पहुंचेंगी। इस महोत्सव का शुभारंभ करने के साथ ही उनका ये पहला हरियाणा का दौरा होगा।जानकारी के मुताबिक इस महोत्सव में 4 दिसंबर को 18000 छात्र सामूहिक श्रीमद् भागवत गीता का पाठ करेंगे।

इसी के साथ लाखों श्रद्धालु और 75000 विद्यार्थी महोत्सव में ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ेंगे।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2016 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मनाना शुरू किया था।
जिसके बाद से 2019 में मॉरीशस व लंदन में,और इस साल सितंबर के महीने में कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया था।इस बार गीता महोत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसी के साथ 19 नवंबर से ब्रह्म सरोवर पर शिल्प एवं सरस मेले का आयोजन भी किया जाएगा।

मेले का साथ ही श्रद्धालुओं के लिए संत मुरारी बापू द्वारा श्री राम कथा का आयोजन भी किया जाएगा।बता दें कि इन कार्यक्रमों की देख रेख केडीबी और हरियाणा सरकार करेगी।
सीएम मनोहर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव का कंट्री पार्टनर नेपाल होगा और राज्य पार्टनर मध्य प्रदेश होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक भजन संध्या में भव्य संगीत आरती होंगी।