हरियाणा की बेटियां इतनी तरक्की कर रहीं हैं कि, वह आज किसी के पहचान की मोहताज नहीं हैं। ये तरक्की चाहें खेल के मैदान में हो या पढ़ाई लिखाई में सब जगह ही हरियाणा की बेटियां अपने नाम का परचम लहराया रहीं हैं।
वह अपनी मेहनत के दम पर बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर रही हैं।

इसी के साथ ही देश भर की बेटियों के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। जैसे हरियाणा की दीक्षा गोयल इन दिनों खूब चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बता दें कि दीक्षा ने CA इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे देश में पहला रैंक हासिल किया है। उन्होंने 800 में से 693 अंक हासिल करके न सिर्फ़ अपने माता पिता का नाम रोशन किया बल्कि अपने प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि दीक्षा हरियाणा के करनाल जिले की रहने वालीं हैं। उनके पिता एक व्यवसायी हैं। दीक्षा से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि,”उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके पूरे परिवार का सहयोग रहा है। पूरे देश में पहला रैंक हासिल करना आसान काम नहीं था, लेकिन मैने दिन रात मेहनत करी।13 से 15 घंटे पढ़ाई की।”
बता दें कि दसवीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही उनकी रुचि फाइनेंस में हो गई थी। इसके बाद से ही उन्होंने CA बनने का लक्ष्य रखा और अपनी कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को हासिल किया।