पंजाब के सेना लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी पत्नी की साथ कुछ ऐसा की इस वक्त सुर्खियों में बने हुए है। सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपनी पत्नी के साथ वो हरकत करने के बाद खुद के साथ भी ऐसी वारदात कर डाली की पुलिस ने पूरे मामले की गुत्थी सुलझाई और सच का किया पर्दाफाश जिसे जानकर चकरा जाएगा आपका दिमाग।
रात में लेफ्टिनेंट कर्नल बने अपराधी

पंजाब के फिरोजपुर में रहने वाले सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल ने बीते रविवार को अपनी धर्मपत्नी को गोली मार दी और पत्नी की मौके वारदात पर मृत्यु हो गई। कहानी यही खत्म नहीं हुई लेफ्टिनेंट कर्नल ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार दी।
सुसाइड नोट ने किया पर्दाफाश
सूत्रों के अनुसार लेफ्टिनेंट कर्नल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमे उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया था। सैन्य अधिकारियों के अनुसार पति पत्नी के बीच वैवाहिक जीवन शादी के बाद से ही खराब चल रही थी। जिसको लेकर दोनो की काउंसिलिंग भी चल रही थी।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और दोनों शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही परिवारजनों को सूचित कर दिया गया जिसके बाद रिश्तेदार पंजाब के लिए रवाना हो गए। आपको बता दे लेफ्टिनेंट कर्नल हिमाचल प्रदेश से ताल्लुकात रखते थे वही पत्नी उत्तराखंड की रहने वाली थी।
जाने क्या था पूरा मामला

पुलिस ने मामले की जांच के बाद बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे सिपाही ने पत्नी के सिर में गोली मार दी। इसके बाद वह यूनिट के क्वार्टर गार्ड के पास गया, वहां एक मंदिर में प्रार्थना की और खुद को सिर में गोली मार ली। मामले की जानकारी होने पर जब सेना के अधिकारियों ने आरोपी अधिकारी से उसके घर पर संपर्क करने की कोशिश की तो किसी ने फोन नहीं उठाया तो वे उसके घर गए और उसे मृत पाया।