भारत में घूमने फिरने के लिए बहुत सी ऐतिहासिक जगह है, जहां पर आपकों भारतीय कला के अलग अलग नमूने देखने को मिल जाएंगे। इन्हीं ऐतिहासिक जगहों में से एक हैं आगरा का ताजमहल हैं जो अपनी बनावट और अपने इतिहास के लिए बहुत ही ज्यादा फैमस हैं।
वैसे ठीक आगरा के ताजमहल जैसा मकबरा आपकों हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर शहर में भी देखने को मिल जाएगा। दरअसल यह मक़बरा शेखचिल्ली का हैं, इसकी बनावट की वज़ह से इस को हरियाणा के ताजमहल की संज्ञा दी गई हैं।

बता दें कि इस मकबरे में भी उसी कीमती पत्थर का इस्तेमाल किया गया है, जो आगरा के ताजमहल में लगा हुआ हैं। काफी हद तक इसकी बनावट भी ताजमहल से मिलती- जुलती है। इसी वज़ह से इस मकबरे को हरियाणा का ताजमहल कहा जाता हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस मकबरे को प्रसिद्ध सूफी संत शेख चेहली की याद में दाराशिकोह ने 1650 ई. मे बनवाया था। इस मकबरे को बनाने में संगमरमर का प्रयोग किया गया है। इस मकबरे में आपकों दाराशिकोह के पठन-पाठन और आध्यात्मिक ज्ञान का भौतिक प्रतीक देखने को मिल जाएगा।

इस ताजमहल जैसे मकबरे पर इतिहासकारों का कहना है कि,” जब शेख चिल्ली ईरान से हिंदुस्तान में घूमने आया था। उस समय जाने- माने विद्वान जलालुद्दीन साहब साबरी कुरुक्षेत्र में रहते हैं। शेखचिल्ली उनके बहुत बड़े भक्त थे, इसलिए जब वो उनसे मिलने यहा आए तो वह यहीं के होकर रह गए।