Homeजिलाकरनालहरियाणा की छोरी ने किया अपनी मां का सपना पूरा, पिता है...

हरियाणा की छोरी ने किया अपनी मां का सपना पूरा, पिता है हरियाणा क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर

Published on

आज के समय में बेटियां किसी से पीछे नहीं है। आज मैं आपको हरियाणा के करनाल जिले के आरके पुरम की रहने वाली एक बेटी के बारे में बताने वाला हूं। जिसने अपने मां-बाप का सपना साकार करके दिखाया है। उन्होंने जुडिशल सर्विस याने की न्यायिक सेवा का एग्जाम क्लियर कर लिया है।

अब वो जज बनने वाली हैं। इस परीक्षा में उनकी रैंक 59 आई है। उनके घर में बधाई देने वालों की लाइन लगी हुई है। बता दें, जिस बेटे की हम बात कर रहे हैं उसका नाम प्रियंका है। उन्होंने बताया कि जो मुकाम उन्होंने आज हासिल किया है उसका पूरा श्रेय वह अपनी मां को देना चाहती हैं। उनकी माही उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनी है।

प्रियंका ने बताया कि, मेरी मां की शादी बहुत ही कम उम्र में हो गई थी। जिसकी वजह से वह ज्यादा पढ़ नहीं पाई थी। उन्हें उम्मीद थी जो कुछ वह नहीं कर पाई वह सब कुछ मैं पूरा करके दिखाऊंगी। उन्होंने मुझे हमेशा कुछ अलग करने की और हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रियंका ने आगे बताया कि, वह अपनी मां की प्रेरणा से रोजाना पढ़ाई को बहुत महत्व देती थी। उन्होंने दूसरे प्रयास में दिल्ली न्यायिक सेवा का एग्जाम क्लियर कर लिया। सफलता हासिल करने के लिए वह रोज बहुत मेहनत और लगन से पढ़ाई करती थी। उन्हें हमेशा अपडेट रहना पड़ता है। उन्होंने कहा मुझे बहुत खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई।

प्रियंका बताती हैं कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी ढंग से निभाएंगी। न्याय और सच्चाई का साथ देते हुए फैसले देंगी। प्रियंका के पिता हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्हें बहुत खुशी है कि उनकी बेटी उनका नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि बेटियां ही सब कुछ हैं। मैंने हमेशा बेटियों को पढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर भी बधाई देने के लिए पहुंचे। प्रियंका की छोटी बहन भी अपनी बहन की इस उपलब्धि से काफी खुश है। प्रियंका की बहन ने बताया कि वो अपनी बड़ी दीदी से बहुत कुछ सीखते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, वह अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे। न्याय और सच्चाई के साथ वह हर एक फैसला लेंगे खास बात आपको बता दें कि प्रियंका के पिता हरियाणा पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। उन्हें बहुत खुशी है कि उनकी बेटी ने उनका नाम गर्व से ऊंचा किया।

उन्होंने कहा कि बेटियां ही सब कुछ है। मैंने हमेशा बेटियों को पढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोधर भी बधाई देने के लिए वहां पहुंचे। प्रियंका की छोटी बहन भी अपनी बहन की इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं। प्रियंका की बहन ने बताया कि वह अपनी बड़ी बहन से बहुत कुछ सीखती हैं।

Latest articles

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और कई बार...

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि उनका काम आसान हो सके। वह आसानी से कहीं...

More like this

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब...

अब मात्र ₹10 में Electric Bus में सफर कर पाएंगे हरियाणा वासी, जल्द होने वाली है इन जिलों से शुरुवात

जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती रहती है। चाहे...