Homeख़ासहरियाणा में 3 साल बाद इसी महीने वितरित किया जाएगा सरसों का...

हरियाणा में 3 साल बाद इसी महीने वितरित किया जाएगा सरसों का तेल, विटामिन से होगा भरपूर

Published on

हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत, सरकार 1 लाख रुपये तक की इनकम वाले परिवारों को 3 साल बाद सरसों का तेल देने जा रही है। अब इस तेल को फोर्टिफाइड किया जाएगा यानी चावल, दूध या फोर्टिफाइड आटे के बाद अब सरकार तेल में विटामिन मिलाकर लोगों को देगी ताकि यह उनकी सेहत के लिए भी खूब फायदेमंद हो।

बता दें प्रदेश में सरसों के तेल की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. उसके बाद साल 2021 में जब सरसों की कीमतें आसमान छूने लगीं तो सरसों तेल की सप्लाई रोक दी गई। यह अभी भी बंद ही था कि सरकार ने पिछले महीने ही फैसला लिया था कि अब जब सरसों की कीमतें थोड़ी कम हो गई हैं तो गरीब लोगों को सरसों का तेल दिया जाना चाहिए। इसके लिए हरियाणा की दो एजेंसियों का चयन किया गया।

जुलाई माह में लिए गए फैसले के बावजूद डिपो को तेल की आपूर्ति नहीं की गई. अब सभी जिलों में पात्र परिवारों को जुलाई और अगस्त माह के लिए 2- 2 लीटर सरसों का तेल भेजा गया है, जो इसी महीने से वितरित किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। इसमें पात्र लोगों को मशीन में दो बार अंगूठा लगाकर दो माह तक तेल लेना होगा।

राज्य के 22 जिलों में तेल आपूर्ति के लिए दो एजेंसियों को ठेका दिया गया है. इसमें 15 जिले हैफेड और 7 जिले एग्रो को दिए गए हैं। दोनों एजेंसियां फोर्टिफाइड ऑयल डिपो तक डिलीवरी करेंगी। इसमें विटामिन भी मिलाना होगा।

यह तेल हरियाणा के परिवार पहचान पत्र (PPP) में एक लाख रुपये तक आय वाले करीब 18.20 लाख परिवारों को दिया जाना है। इस तरह हर माह दो लीटर के हिसाब से करीब 36 लाख 40 हजार लीटर तेल वितरित किया जाएगा। यह बीस रुपये प्रति लीटर की दर से दिया जायेगा।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...