कई की दोस्ती ऐसी होती है जो सभी के लिए एक मिसाल बन जाती है। ऐसे ही दो दोस्तों की कहानी आज हम आपको बताने वाले हैं जो कि हरियाणा के पानीपत जिले के भालसी गांव के हैं। दोनों की दोस्ती बचपन से है और आज भी वह लोगों के लिए मिसाल बनी हुई है।
यह जोड़ी 41 साल के सुरेंद्र और 42 साल के वीरेंद्र की है। 22 साल की यह दोस्ती आज भी ऐसे ही बरकरार है। मतलौड़ा के गांव भालसी के सुरेंद्र और वीरेंद्र की दोस्ती की कहानी ऐसी है कि, आज भी वह दोनों एक जैसे ही कपड़े पहनते हैं। 22 साल से दोनों साथ में ही रहते हैं।

दोनों की पसंद बिल्कुल एक जैसी ही है। कई लोग तो ऐसा समझते हैं कि यह दोनों सगे भाई हैं। इन दोनों की दोस्ती पूरे हरियाणा में एक मिसाल कायम करती है। दोनों सुबह से शाम तक साथ रहते हैं। एक जैसा पहनावा और एक जैसा फोन रखते हैं।

यह दोस्ती एक-दो साल की नहीं बल्कि छठी क्लास से है। दोनों का कारोबार भी एक ही साथ है। भालसी गांव के सुरेंद्र नैन ने बताया कि वीरेंद्र में उनके गांव के दूसरे कोने में रहते हैं। दोनों की छठी कक्षा में दोस्ती हुई थी।

तभी से दोनों पक्के मित्र बन गए। उनकी खेती, बिल्डिंग मटेरियल और रियल एस्टेट का कारोबार एक साथ ही है। दोनों पूरा दिन एक साथ ही रहते हैं। इतना ही नहीं अब वह राजनीति में भी एक साथ ही है।

सुरेंद्र ने बताया कि उसने 2016 में सरपंची का चुनाव लड़ा था। उस समय बिरेंद्र के सगे चाचा का लड़का भी सरपंची के चुनाव में खड़ा था। उस वक्त भी विरेंद्र उसी के साथ था। बल्कि चुनाव में उसकी हर संभव मदद की थी। इस दौरान गांव के सरपंच भी सुरेंद्र ही बने थे।