Homeजिलाकुरुक्षेत्रदीपों से सजाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, 55000 विद्यार्थी करेंगे श्लोकों का...

दीपों से सजाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, 55000 विद्यार्थी करेंगे श्लोकों का उच्चारण

Published on

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से ही पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 महोत्सव की महक पहुंचेगी। इस पावन धरा पर होने वाली दीपोत्सव की रोशनी पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी उद्देश्य को जहन में लेकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2021 का आयोजन किया जा रहा है और इस महोत्सव का थीम आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित होगा।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 के मुख्य कार्यक्त्रम 9 से 14 दिसंबर 2021 तक होंगे। 9 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर गीता यज्ञ व गीता पूजन का आयोजन किया जाएगा।

अहम पहलू यह है कि इस वर्ष महोत्सव में दीपोत्सव, संत सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, गीता मैराथन, 48 कोस तीर्थों की प्रदर्शनी, विश्व गुरु भारत, विभिन्न विभागों की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और आजादी  के अमृत महोत्सव की प्रदर्शनी के साथ-साथ आनलाईन प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगी।

उन्होंने कहा कि  2 नवंबर से 19 दिसंबर तक शिल्प व सरस मेला, सांध्यकालीन आरती, 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेला, रंगोली, हरियाणा पैवेलियन, आरती स्थल पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार, 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, आनलाईन गीता श्लोक उच्चारण, प्रात कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम और  11 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, ज्योतिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

आगे, 12 दिसंबर को ज्योतिसर में गीता पाठ, संत सम्मेलन पुरुषोत्तमपुरा बाग, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से गीता संसद, ज्योतिसर में गीता पाठ, गीता क्विज प्राइज वितरण समारोह श्रीकृष्ण संग्रहालय, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम और 14 दिसंबर को ज्योतिसर में गीता पाठ, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर गीता यज्ञ, गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का 55 हजार विद्यार्थियों द्वारा आनलाइन माध्यम से सामूहिक उच्चारण, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन का आयोजन, 48 कोस तीर्थों पर दीपोत्सव, गीता शोभा यात्रा, पुरुषोतमपुरा बाग में महाआरती व दीपदान कार्यक्रम, सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...