Homeजिलाइस मां ने अपने बच्चे की जान से किया खिलवाड़, इस कारण...

इस मां ने अपने बच्चे की जान से किया खिलवाड़, इस कारण लटका दिया बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर

Published on

आए दिनों सोशल मीडिया पर अजीबो गरीब घटनाएं वायरल होती रहती हैं जिन्हें देखकर हर कोई सोच में पड़ जाता है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक मां अपने बच्चे की जान के साथ खिलवाड़ करती हुई नज़र आ रही है। वीडियो में मां ने जो कारनामा किया उस पर हर कोई अपना गुस्सा जता रहा है। ये वीडियो हरियाणा के फरीदाबाद जिले की एक हाउसिंग सोसायटी का बताया जा रहा है। जिसमें एक माँ ने एक कपड़ा लाने के लिए अपने बच्चे की जान को भी खतरे में डाल दिया। वहीं बच्चे को भी कोई डर नहीं है और वे आसानी से चादरों के सहारे 9वीं से 8वीं मंजिल पर उतर रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला इमारत की 9वीं मंजिल पर रहती हैं लेकिन एक कपड़ा उनका 8वीं मंजिल पर गिर गया था। इस कपड़े को लाने के लिए महिला ने जो आइडिया लगाया वे वाकई खतरनाक है। महिला ने इस कपड़े को लाने के लिए अपने बच्चों को बालकनी में से 8वीं मंजिल पर चादरों के सहारे लटकाकर भेजा।

इस दौरान बच्चा जिंदगी और मौत के बीच झूलता हुआ नज़र आया। सामान्य और सुरक्षित तरीका अपनाने के बजाए महिला ने जो आइडिया अपनाया है वे वाकई बेहद हैरान करने वाला है।

बच्चे को भी नहीं था कोई डर

सोशल मीडिया पर ये हैरान करने वाली खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देख कई यूजर्स अपना गुस्सा भी ज़ाहिर कर रहे हैं। एक शख्स ने महिला की इस वीडियो को भी शूट कर लिया था। इसके बाद जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो महिला ने अपनी गलती को माना।

महिला ने कहा कि “मुझसे गलती हो गई और मुझे ये भी नहीं पता था कि कोई मेरी वीडियो बना रहा है।” वहीं इस दौरान बच्चे में भी कोई डर देखने को नहीं मिला। बच्चा भी चादर के सहारे बिना डरे चढ़ रहा था। बच्चे ने भी मीडिया से कहा कि “एक दिन तो सबको मरना ही है।”

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...