सभी देशों की अलग अलग परिभाषा होती है। तो आज आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है जो अपने तकनीकी की वजह से काफी फेमस है। हम बात कर रहे है जापान की। तेज रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन से लेकर सबसे शांतिप्रिय देशों की लिस्ट में शामिल जापान को ज्यादातर देश पसंद करते हैं।
नई टेक्नोलॉजी और अपनी जीवनशैली के लिए मशहूर जापान में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो शायद ही किसी और जगह देखने को मिलें। जापानियों को गंदगी बिल्कुल पसंद नहीं।

ये शिंतोवादी हैं और साफ-सफाई शिंतोवाद की प्राथमिकताओं में शामिल है। गर्मियों के मौसम में यहां के लोग दिन में दो बार नहाते हैं। यहां कम्युनल बाथ का सिस्टम काफी रोचक है जहां एक बार में कई लोग नहा सकते हैं, लेकिन गाइडलाइन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।

जापानी ट्रेन दुनिया के ऐसे ट्रेनों में से एक है जो सबसे ज्यादा सही समय पर चलती है। यहां औसतन ट्रेन सिर्फ 18 सेकेंड के लिए ही लेट होती है। जापान के 70 फीसदी क्षेत्र में पहाड़ हैं। यहां 200 से ज्यादा ज्वालामुखी भी हैं।

जापान के लोग साफ-सफाई को लेकर काफी जागरूक है यहां तक कि जापान के स्कूलों में भी अध्यापक तथा छात्र मिलकर क्लास रूम की सफाई करते हैं। जापान रिसर्च टेक्नोलॉजी उपयोग के क्षेत्र में विश्व में नंबर एक पर है जपानी लोग आए दिन टेक्नोलॉजी से संबंधित नए अविष्कार करते रहते हैं।

यहाँ वेडिंग मशीन का इस्तेमाल ज्यादातर स्नेक्स और कोल्डड्रिंक के लिए किया जाता है, क्योंकि ज्यादातर देशों में इसकी संख्या बहुत ही कम है। लेकिन अगर बात जापान की हो तो वहाँ सबसे ज़्यादा वेडिंग मशीन होने के लिए वह देश जाना जाता है। वहाँ हर 23 लोगों पर एक वेडिंग मशीन है।

जापान ऐसा देश है जहाँ आज भी लिफ्ट को मैनेज करने के लिए लिफ्टमैन और लिफ्ट गर्ल्स मौजूद रहते हैं। जापान एकमात्र ऐसा देश है जहाँ अगर ऑफिस में कोई व्यक्ति सो जाता है तो उसे मेहनती समझा जाता है और उसके बारे में यह धारणा बनती है कि ज़्यादा काम करने की वज़ह से उसे नींद आ रही है।