आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। महामारी के कारण पिछली बार का आईपीएल यूएई में खेला गया था। लेकिन इस बार का आईपीएल भारत में ही खेला जाएगा। BCCI की ओर से इसकी पुष्टि भी की जा चुकी है। 12 और 13 को बेंगलुरु में आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन आयोजित किया गया था। दो दिन तक चली इस नीलामी में कुल 204 खिलाड़ी बिके। इसके लिए करीब 551 करोड़ रुपए खर्च हुए। ईशान किशन इस नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें Mumbai Indians ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
बात करें हरियाणा के खिलाड़ी दीपक हुड्डा की तो इस नीलामी में उनके लिए भी बड़ी बोली लगी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वन डे मैच में अपना पहला इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले दीपक हुड्डा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। नीलामी में उनको 5 करोड़ 75 लाख में खरीदा है।

शानदार खेल प्रदर्शन के बाद आईपीएल 22 मेगा ऑक्शन के दौरान उनकी लॉटरी लग गई है। 5 करोड़ 75 लाख के भारी रकम में उनको खरीद कर लखनऊ सुपरजाइंट्स में शामिल किया गया। इंटरनेशनल मैच के बाद अब आईपीएल में वह अपना जलवा दिखाएंगे।
अंडर-19 के यह खिलाड़ी बिके

आपको बता दें कि इस ऑक्शन में अंडर 19 खिलाड़ियों पर भी जमकर धनवर्षा हुई। अंडर-19 के स्टार्स राज बावा को पंजाब किंग्स ने दो करोड़ रुपये और राजवर्धन हंगरगेकर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा। भारतीय अंंडर-19 टीम के कप्तान यश धुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
