आने वाले दिनों में हरियाणा रोडवेज की तस्वीर पूरी तरह से बदलने वाली है। हरियाणा में लोगों की यात्रा को और भी ज्यादा सुगम बनाने के लिए रोडवेज वोल्वो बसों की संख्या को बढ़ाने की योजना बना रहा है। साथ ही मिनी बसों को भी जल्द ही सड़कों पर लाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज के बेडे में बसों की संख्या बढ़ाने की प्लानिंग को लेकर सरकार ने अपने बजट में प्रावधान करने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में हरियाणा रोडवेज की पूरी तस्वीर बदलने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल हरियाणा रोडवेज में कुल बसों की संख्या 2900 के आसपास है। सरकार ने अपने बजट में दो हजार और बसों की डिमांड की गई है।
यदि बजट में नई 2000 बसों को शामिल करने का प्रावधान हो गया तो फिर राज्य के हर कोने में हरियाणा रोडवेज की बसें पहुंचना शुरू हो जाएंगी। इससे जहां लोगों को आरामदायक यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होगी, वहीं सरकार भी हरियाणा रोडवेज को आम आदमी का जहाज बनाने के दावे पर खरी उतरती दिखाई देगी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/2020_624largeimg_433099292.jpg?resize=660%2C408&ssl=1)
राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि अब सरकारी की योजना है कि हरियाणा से रोडवेज की बसों को हिल एरिया तक पहुंचाया जाए, ताकि लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों का सैर-सपाटा करने में दिक्कत आए।
लोगों को रास आ रहा है मिनी और वाल्वो बसों का सफर
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/20220215_144330.jpg?resize=400%2C400&ssl=1)
इस योजना को देखते हुए जल्द ही हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा 50 नई वोल्वो और 250 मिनी बसें खरीदने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा की वोल्वो बसों में सफर करना लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और अब वह चाहते हैं कि लोग हिल एरिया में सफर करने के लिए परिवहन विभाग की मिनी बसों का भी आनंद लें।
आरामदायक होगा सफर
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/hill-station-306691.jpg?resize=696%2C435&ssl=1)
बता दें कि जल्द ही हरियाणा परिवहन के बेडे में नई डिजाईन की करीब 809 बसों को शामिल किया जा रहा है। इन बसों की लंबाई कुछ ज्यादा होगी और उनमें सीटों की संख्या भी पहले के मुकाबले बढ़ा दी गई है। इससे लोगों के लिए बसों में सफर करना बेहद आरामदायक हो जाएगा।
जल्द शामिल होंगी 1000 नई बसें
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/acbuses-main.jpg?resize=696%2C387&ssl=1)
राज्य के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार के बजट में उनके विभाग द्वारा 2 हजार नई बसों की डिमांड की है। एक हजार नई बसें जल्द ही बेडे में शामिल होने जा रही हैं।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/HR-FDB-Volvo.jpg?resize=696%2C419&ssl=1)
इसके अलावा बजट में हरियाणा परिवहन ने वोल्वो व मिनी बसों की भी डिमांड की है। 2 मार्च को पेश किए जाने वाले बजट में हरियाणा परिवहन विभाग की डिमांड को भी शामिल किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही हरियाणा के लोगों को बजट में बड़ी राहत मिलने जा रही है।