दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के लोग जो विदेशों की सैर करना चाहते हैं उनके लिए खुशखबरी। लगजरी बस के माध्यम से एक कंपनी ने लोगों को 18 देशों की सैर करवाने का पैकेज तैयार किया है। जो लोग हवाई जहाज में बैठने से डरते हैं वह इस बस के माध्यम से विदेशों में घूम सकते हैं। यह सफर बेहद आरामदायक होगा, लोग इसका आनंद ले सकते हैं। यह बस दिल्ली से शुरू होकर कोलकत्ता के माध्यम से लोगों को 18 देशों की सैर करवाएगी। ऐसी बस सेवा पहले भी शुरू की गई थी लेकिन दिल्ली से चलने वाली यह पहली बस सेवा है। इससे लोग विदेशों में घूमने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। इसका सबसे अधिक लाभ दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के लोग उठा सकते हैं।
हाल ही में बस टू लंदन का सफर शुरू करने का फैसला किया गया है। इस यात्रा को एडवेंचर्स ओवरलैंड की ओर से शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 70 दिनों में ये यात्रा पूरी होगी। जिसमें लोग 20 हज़ार किमी का सफर तय करेंगे।

ये सफर बेहद आरामदायक भी होगा जिसमें यात्रियों को सब तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं इस दौरान यात्री करीब 20 देशों की भी यात्रा कर पाएंगे। बस में 20 सीट होंगी। अब इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित भी हो रहे हैं।
इस सेवा के खर्च करने होंगे इतने रुपए

दरअसल इस बस सेवा की घोषणा होने के बाद से ही कई लोग ऐसे हैं जो इस बस सेवा का आनंद लेना चाहते हैं और बस के जरिये विदेश घूमना चाहते हैं। वहीं इस बस सेवा का किराया करीब 20 हज़ार डॉलर बताया जा रहा है यानि अगर आपको इस बस सेवा का आनंद लेना है तो आपको करीब 15 लाख रुपए खर्च करने होंगे। इसमें वीज़ा, टिकट, अलग-अलग देशों में ठहरने की व्यवस्था और मील सर्विस भी शामिल है।
इन देशों से होकर जाएगी बस

इस यात्रा के दौरान यात्री कई देशों का सफर कर पाएंगे। वहीं इंगलिश चैनल को पार करने के लिए क्रूज़ की मदद ली जाएगी। सबसे पहले बस दिल्ली से कोलकाता होती हुई म्यांमार पहुंचेगी। इसके बाद थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लतविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस होती हुई लंदन यानि अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।
1957-76 तक चली थी यह बस सेवा

बता दें कि 1957 में भी दिल्ली लंदन कोलकाता के बीच बस सेवा को शुरू किया गया था। इस सेवा को ब्रिटिश कंपनी ने शुरू किया था। हालांकि कुछ सालों बाद ये बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके बाद इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था।
ये बस सेवा सिडनी भारत लंदन के बीच थी। 1976 तक ये बस सेवा भी अच्छे से चलती रही थी। लेकिन उस समय ईरान के हालात बिगड़ने लगे और भारत-पाकिस्तान के बीच भी तनाव हो गया था। इसलिए इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर से भारतीय लोगों को बस से विदेश का सफर करने का मौका मिला है।