Categories: कुछ भी

चन्नी के बयान पर मनोज तिवारी का बड़ा पलटवार कहा- कांग्रेस की मानसिकता अभी भी मुगलिया सोच वाली

पंजाब के चुनावी युद्ध में लगातार नेता एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे है। इस सियासी घमासान में रैलियों में हो रही बयानबाजी में कई बार जुबां फिसल जा रही है। कई बार नेता ऐसे बयान दे देते हैं जिस पर सियासत होने लगती है। अगले दो दिन बाद पंजाब में चुनाव होने वाले हैं इसके लिए चरणजीत सिंह चन्नी और प्रियंका गांधी पंजाब में रैलियां निकाल रही है। ऐसे ही एक रैली के दौरान चन्नी ने बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली वालों के लिए भड़काऊ बयान दिया। बीजेपी ने चन्नी और प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चन्नी ने यूपी बिहार के लोगों का अपमान किया है। चन्नी के बयान पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा उनके इस बयान की निंदा की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पंजाब संतो की, गुरुओं की, पीर-पैगंबरों की। पंजाब के लोग हमेशा से ही सिक्ख हिंदू भाईचारा को अपने दिल में बसा रखा है। बिहार गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली है। हर पूर्वांचली पंजाब को बहुत पसंद करता है।

उन्होंने आगे कहा कि चन्नी की इस छोटी सोच के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में किस मुंह से प्रचार करेंगी, कैसे जनता से वोट मांगेगी। यह कांग्रेस की मुगलिया सोच है कि फूट डालो और राज करो।

उन्होंने कहा कि चन्नी की यह अभद्र भाषा किसी पंजाबी या सिक्ख की नहीं हो सकती। बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली वालों के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया है उसकी कड़ी निन्दा की।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

7 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 week ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago