Homeजिलागुरुग्रामअद्भुत: हरियाणा के इस पार्क में आते है दुनियाभर के विभिन्न प्रजातियों...

अद्भुत: हरियाणा के इस पार्क में आते है दुनियाभर के विभिन्न प्रजातियों के 50,000 पक्षी

Published on

हरियाणा सरकार नैचुरल फॉरेस्ट्री और ग्रीनरी को संतुलित ढंग से विकसित कर रही है। प्रदेश में इस कार्य के लिए 770 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। शनिवार को राज्यपाल गुरुग्राम जिला के सुल्तानपुर नेशनल पार्क का भ्रमण करने के दौरान अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने सुल्तानपुर नेशनल पार्क में पौधारोपण किया और रामसर साईट घोषित सुल्तानपुर वेटलैंड का भ्रमण किया। उन्होंने रूचि लेकर बर्ड वॉचिंग की और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने पार्क परिसर में बने इंटप्ररेटेशन सेंटर का भी अवलोकन किया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की फोटो के साथ उनके अलग अलग देशों से यहां आने के रूट, खानपान, आदतों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

यह ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त करके वे बहुत प्रसन्न हुए और कहा कि स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों को इस वेटलैंड का भ्रमण करवाएं ताकि उन्हें पशु-पक्षियों के बारे में जानकारी मिले और वे उनके प्रति प्रेम की भावना रखें। राज्यपाल को बताया गया कि सुल्तानपुर नेशनल पार्क में हर वर्ष विश्व के विभिन्न देशों से 100 से अधिक प्रजातियों के लगभग 50,000 पक्षी यहाँ आते हैं।

राज्यपाल ने आद्रभूमि की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेटलैंड्स जहां भी हों वह स्थल अनेक जीव जन्तुओं, वनस्पतियों के लिए आश्रय स्थल होते हैं। ये जन-जीवन के लिए जल आपूर्ति के साथ प्राकृतिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, यह हमारी विरासत हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक व नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल स्त्रोतों व वेटलैंड्स के महत्व को ध्यान में रखते हुए ‘पोंड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथोरिटी’ बनाई है। इस अथॉरिटी के माध्यम से वर्तमान व आगामी वर्ष में करीब 4500 तालाबों का जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा।

राज्यपाल दत्तात्रेय ने सुल्तानपुर नेशनल पार्क परिसर में छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर शिवाजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राज्यपाल ने विज़िटर बुक में अपने कॉमेंट्स भी दर्ज किए। स्थानीय लोगों ने राज्यपाल को सम्मान की सूचक पगड़ी पहनाई।

Latest articles

अब हरियाणा के DND – फरीदाबाद – KMP एक्सप्रेस वे लिंक होगा दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेस वे और जेवर एयरपोर्ट से, देखे रूट मैप

हरियाणा सरकार हमारी यात्रा को सुगम और सरल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और सड़कों को जाम मुक्त करने के...

30 मार्च को एक बार फिर से बदलेगा मौसम, हरियाणा सहित इन राज्यों को दी मौसम विभाग ने चेतावनी

अभी पिछले दिनों में हरियाणा प्रदेश में बेमौसम बरसात हुई है। जिसकी वजह से किसान काफी परेशान रहे। अब कल से हल्की-फुल्की धूप निकल...

यह अभिनेत्री नही बना पाई सूर्यवंशम के बाद एक भी फिल्म, हेलीकॉप्टर क्रैश से गई थी जान

बॉलीवुड जगत एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां पर बहुत सारे दिग्गज कलाकार मौजूद हैं। जिनमें से एक अमिताभ बच्चन भी हैं। यह एक ऐसे...

हरियाणा की छोरी बनेगी दिल्ली में जज, पिता है हरियाणा क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर, किया नाम रोशन

आज के समय में बेटियां किसी से पीछे नहीं है। आज मैं आपको हरियाणा के करनाल जिले के आरके पुरम की रहने वाली एक...

Sonal Goel IAS : कैंसर रोगियों की मदद के लिए इस आईएएस अफसर ने किया रैंप वॉक

Sonal Goel IAS - कैंसर रोगियों की मदद के लिए इस आईएएस अफसर ने...

हरियाणा की बेटी ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतकर निभाया पिता से किया वादा, सब लोग दे रहे है बधाई

एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि आज के समय में लड़कियां किसी...

हरियाणा की छोरी बनेगी दिल्ली में जज, पिता है हरियाणा क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर, किया नाम रोशन

आज के समय में बेटियां किसी से पीछे नहीं है। आज मैं आपको हरियाणा...

More like this

30 मार्च को एक बार फिर से बदलेगा मौसम, हरियाणा सहित इन राज्यों को दी मौसम विभाग ने चेतावनी

अभी पिछले दिनों में हरियाणा प्रदेश में बेमौसम बरसात हुई है। जिसकी वजह से...

इन युवाओं ने किया गुरुग्राम के इस कैफे के बाहर Hanuman chalisa पाठ , वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर किस की किस्मत कब चमक जाएगी...