दुनिया में बहुत से ऐसी चीज़ें है जो अजीबोगरीब है, कुछ ऐसे देश है जो अपने खास तौर तरीकों की वजह से फेमस होते है। वैसे तो आमतौर पर हम बाजार अपनी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए जाते हैं। पर क्या आप यह सोच सकते हैं कि किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती हो।

पर बुल्गारिया में ऐसा है, यहां के स्तारा जागोर नाम की जगह पर हर साल में चार बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां आकर दूल्हा अपनी पसंद की दुल्हन खरीदकर उसे अपनी पत्नी बना सकता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो यहां लड़कियां अच्छे से सज-संवर कर आती हैं। जिन्हें बूढ़े से लेकर जवान तक उनकी कीमत लगाते हैं और डील फाइनल होने पर उन्हें खरीद कर घर ले जाते हैं।

बता दें कि इस बाज़ार में आने वाली लड़कियां अपने घर वालों के साथ ही आती हैं।लेकिन इसके साथ ही आपको ये जानना ज़रूरी है कि ये लड़कियां यहां मजबूरी में बिकती हैं।
आपको बता दे कि यह मेला कई सालों से चलता आ रहा है। ऐसा माना जाता है कि कानून भी इसको रोक नहीं पाता है।

इस मेले में वहीं परिवार शामिल होते है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते है और करजे में डूबे होेते है। इस मेले का असूल है कि जिस लड़की को लड़का पसंद करता है, उसके परिवार वालों के उसी लड़की को अपनी बहू मानना पड़ता है। यहां बिकने वाली दुल्हने ज्यादातक कम उम्र की होती है।
वर पहले अपनी पसंद की वधु चुनता है। इसके बाद दोनों को आपस में बात करने का अवसर दिया जाता है। यदि उनमें शादी के लिए सहमति बन जाती है तो लड़का, लड़की को अपनी पत्नी स्वीकार कर लेता है।
