हरियाणा में डांस बहुत अच्छे से होता है और जब भी हरियाणवी डांसर की बात आती है तो सबसे पहले सभी के दिमाग में एक बेहतरीन डांसर सपना चौधरी का नाम आता है। उनकी डांसिंग के आज के समय में हर कोई दीवाना है। सभी लोग उनकी वीडियो देखना बहुत पसंद करते हैं। उनके गाने भी बहुत ज्यादा चलते हैं। अब इस हसीना के ऊपर भी मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं और हाल ही में एक इंटरव्यू में उनका दर्द छलका है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें काम मिलना अब बंद हो गया है।
सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहते हैं। वह एक टीवी के मशहूर शो बिग बॉस में भी नजर आई थी। जिसमें आने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई थी। सिर्फ हरियाणा में ही उनके लोकप्रियता नहीं है बल्कि विदेशों तक भी उनके गाने सुने जाते हैं। उन्हें अपने करियर में बहुत सफलता मिली है। लेकिन इसके बाद भी उन्हें उनका दर्द अभी एक इंटरव्यू में छलका है कि उन्हें काम मिलना इस वजह से बंद हो गया है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/haryanvi_singer_and_dancer_sapna_choudhary_photo_credit_facebook__1616127400.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने बताया कि उन्हें इस इंडस्ट्री में जल्द ही 15 साल पूरे होने वाले हैं और अब वह हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करना चाहते हैं। लेकिन अभी वह अपने क्षेत्र में ही काम कर रही हैं। ऐसे में उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का ज्यादा खास मौका तो नहीं मिल पाया।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/sapna-choudhary_1536912649.jpeg?resize=696%2C471&ssl=1)
वहीं उन्होंने कहा चीज बताइए कि वह ऐसे कपड़े नहीं पहन सकती जिसमें उनका शरीर दिखाई दे और ना ही में जबरदस्त इंग्लिश बोल पाती हैं। जिस वजह से अब काम मिलने में उन्हें मुश्किल आ रही है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/02/16_09_2021-sapna_choudhary1_22025196.jpg?resize=650%2C540&ssl=1)
सपना ने यह भी बताया कि उन्होंने देखा है कि मुंबई के लोग उस समय बातें करते हैं, जब कोई काम नहीं होता। इंडस्ट्रीज में कई ऐसे लोग हैं जो खूब काम करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पहचान की वजह से कई बार उन्हें यह काम नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि वे नहीं जानते थे कि कितने समय तक इंडस्ट्री में रह सकते हैं। लेकिन आज भी वह इंडस्ट्री में है केवल अपनी परफॉर्मेंस की वजह से।