हरियाणा के दमदार और जाबाज आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को आखिरकार प्रमोशन हो गया। प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1991 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) में पदोन्नत किया है। इन अधिकारियों में अशोक खेमका, विनीत गर्ग, अनिल मलिक, जी अनुपमा और अपूर्व कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने 1991 बैच के श्रीकांत वालगद और अभिलक्ष लिखी को भी मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) में प्रोफार्मा पदोन्नति दी है।
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1991 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) में पदोन्नत किया है और इनको अतिरिक्त मुख्य सचिव बना दिया है।

इन अफसरों में हरियाणा कैडर के चर्चित अधिकारी अशोक खेमका के साथ-साथ विनीत गर्ग, अनिल मलिक, जी अनुपमा और अपूर्व कुमार सिंह के नाम भी शामिल हैं।

इसके अलावा राज्य सरकार ने 1991 बैच के श्रीकांत वालगद और अभिलक्ष लिखी को भी मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) में प्रोफार्मा पदोन्नति दी है। ये दोनों अधिकारी दिल्ली में डेपुटेशन पर गए हुए हैं।

बता दें कि अशोक खेमका वह 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके द्वारा कई विभागों में भ्रष्टाचार उजागर किए जाने के बाद वह बार-बार हरियाणा के अपने गृह कैडर में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा स्थानांतरित किए गए हैं। अब तक के करियर में उनका 54 से अधिक बार तबादला हो चुका है।