Categories: कुछ भी

हरियाणा की छोरी का यूक्रेनियन मकान मालिक लड़ रहा युद्ध, बेटी रख रही परिवार का खयाल

इस समय पूरी दुनिया में केवल एक ही चर्चा हो रही है और वो है यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) युद्ध पर हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के वीडियोज (Russia-Ukraine War Video) शेयर किए हैं। बहुत से लोगों ने यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों की ओर रुख कर लिया है, लेकिन इसी बीच हरियाणा की एक लड़की ने वहां रहकर कुछ ऐसा कर दिया। जिससे लोगों को प्रेरणा मिल रही है। इस बहादुर बेटी ने रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान वापस भारत लौटने से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि उसका मकान मालिक युद्ध में चला गया है, ऐसे में वो मकान मालकिन और उसके बच्चों को छोड़कर नहीं जा सकती।

बता दें कि इस लड़की का नाम नेहा है और उसकी बात को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। नेहा एक सैनिक की बेटी हैं। वो यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। बीते साल ही उनके पिता का निधन हो गया था। मां अध्यापिका हैं। नेहा हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली हैं। उन्हें जब वहां यूक्रेन में अपने कॉलेज में हॉस्टल नहीं मिला, तो उन्होंने एक सिविल इंजीनियर के घर पर किराये पर कमरा लिया था।

बता दें कि फेसबुक पर यह पोस्ट सविता जाखड़ ने शेयर की है। लोगों ने जब इस पोस्ट को पढ़ा तो उनकी आंखें नम हो गई और उन्होंने इस बहादुरी को लेकर जमकर प्रशंसा की। बता दें कि हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से बेटी की फोटो और परिवार की पहचान नहीं बताई जा रही है।

सैनिक की बेटी हैं

नेहा एक सैनिक की बेटी है। पिछले साल ही उसके पिता का निधन हो गया था। उनकी मां अध्यापिका हैं और लगातार बेटी से संपर्क साधकर वहां के हालात के बारे में जानकारी ले रही हैं। चरखी दादरी निवासी 17 वर्षी नेहा सांगवान एक साल पहले मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी। कॉलेज का हॉस्टल नहीं मिला तो उसने सिविल इंजीनियर के घर पर किराये पर कमरा लिया।

सेना में भर्ती हो चुका है मकान मालिक

रूस के साथ युद्ध होने के कारण यूक्रेन के बहुत से लोगों ने आर्मी ज्वाइन कर ली है। वो ही नेहा के मकान मालिक ने किया। बता दें कि अभी नेहा और मकान मालिक का परिवार बंकर में रह रहा है। नेहा का कहना है कि जब उसे हॉस्टल में कमरा नहीं मिला था तो इसी परिवार ने उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह रखा था। अब वो उन्हें मुसीबत में अकेले नहीं छोड़ सकती।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

3 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago