Homeकुछ भीहरियाणा के इस गांव में महाशिवरात्रि पर होता है गुरु शुक्राचार्य का...

हरियाणा के इस गांव में महाशिवरात्रि पर होता है गुरु शुक्राचार्य का अभिषेक, पूरी होती है हर मनोकामना

Published on

कहते हैं महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं और लड़कियों की सभी इच्छाएं पूरी होती है। आपने अब तक महाशिवरात्रि पर शिवजी की पूजा और अभिषेक होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने वाले हैं जहां महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग और गुरु शुक्राचार्य दोनों का जलाभिषेक होता है। सरस्वती किनारे गांव सतौड़ा स्थित उष्णेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग और गुरु शुक्राचार्य की समाधि पर जलाभिषेक करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। इससे कुछ दूरी पर ओषनश तीर्थ है। इसको गोपाल मोचन के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि मंदिर में शिवलिंग के साथ ही गुरु शुक्राचार्य का सिर गिरा था, जबकि उनका धड़ जंगल में गिरा था। मंदिर परिवार में उनकी समाधी बनाई गई है। शिवलिंग के साथ समाधी पर भी जलाभिषेक करने की मान्यता है। अब मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

सरस्वती तपोभूमि रही है। साधु और सन्यासी इसके किनारे समाधी लगाकर पूजा करते थे। यमुनानगर के आदिबद्री से निकली यमुना कुरुक्षेत्र के बीचो बीच से होकर आगे जाती है। इसी धरा पर महाभारत हुई थी।

सरस्वती किनारे अनेक तीर्थों की पहचान की गई है। इन्हीं में पिहोवा खंड के सतौड़ा गांव स्थित ओषनश तीर्थ और उष्णेश्वर महादेव मंदिर है। मंदिर के महंत दीपक गिरी महाराज ने बताया कि गुरु शुक्राचार्य ने यहां मृत संजीवनी मंत्र प्राप्त किया था। यह उनकी तपोस्थली रही है।

उन्होंने मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की थी। इसके साथ ही गुरु शुक्राचार्य की समाधी बनाई गई है। तब से यहां शिवलिंग के साथ समाधी पर जलाभिषेक कर पूजा की जाती है। यहां लगातार पांच त्रयोदशी जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण हाेती है।

900 की आबादी में से 450 लोग विदेश गए

मंदिर कमेटी के सचिव विक्रमजीत सिंह ने बताया कि गांव की आबादी करीब 900 है। गांव में करीब 170 परिवार हैं। अधिकतर लोग खेती बाड़ी करते हैं। आज गांव के 450 लोग विदेश में हैं। इनमें से कुछ वहीं रह रहे हैं, जबकि छह महीने या एक साल में गांव आते हैं। युवाओं की पहली पसंद अमेरिका, कनाड़ा, जर्मनी और इटली है।

सरतौड़ा से बना सतौड़ा

महंत दीपक गिरी ने बताया कि सतौड़ा गांव का पुराना नाम सरतौड़ा है। यह गुरु शुक्राचार्य की तपोस्थली है। बताया जा रहा है कि आसपास के लोग बाहर गए हुए थे। पीछे से गांव पर हमला बोल दिया गया। गुरु शुक्राचार्य ने उनका सामने किया, लेकिन तलवार के हमले से उनका सिर मंदिर स्थल के पास आकर गिरा, जबकि धड़ जंगल में गिरा। ग्रामीण वापस आए तो सब कुछ तहस नहस था। दोनों जगह उनकी समाधी बनाकर पूजा की जाने लगी। इसके गांव का नाम सतौड़ा रखा।

मंदिर के साथ गिरा सिर, जंगल में धड़

महंत दीपक गिरी महाराज ने बताया कि गांव में स्थित उष्णेश्वर महादेव मंदिर की पुरानी मान्यता है। बताया जा रहा है कि गुरु शुक्राचार्य ने यहां मृत संजीवनी मंत्र की प्राप्ति की थी। तब से उनकी तपोस्थली है। मंदिर के किनारे ओषनेश तमीर्थ है। बाद में इसका नाम गोपाल मोचन भी पड़ा। बताया जा रहा है कि बाद में शुक्राचार्य का वध कर दिया गया। उनका सिर मंदिर के साथ और धड़ जंगल में जा गिरा था।

Latest articles

पिता थे कारपेंटर लेकिन बेटी ने आईपीएस बनकर किया नाम रोशन, भिड़ी हरियाणा के ग्रह मंत्री से

सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा प्लेटफार्म बना हुआ है जहां पर बहुत लोग एक्टिव रहते हैं और यहीं पर खबरें पढ़ना पसंद...

हरियाणा का यह मंदिर है बहुत अनोखा, नवरात्रि में हर दिन स्वरूप बदलती है मां

अगर बात करें वर्तमान की तो इस समय माता के दिन चल रहे हैं जिन्हें नवरात्रि कहते हैं यह चैत्र नवरात्रि हैं  जिसमें लोग...

Sonal Goel IAS : कैंसर रोगियों की मदद के लिए इस आईएएस अफसर ने किया रैंप वॉक

Sonal Goel IAS - कैंसर रोगियों की मदद के लिए इस आईएएस अफसर ने किया रैंप वॉक :- फैशन डिजाइनर शाइना एनसी और आईएएस...

पशुपालक ध्यान दे! हाईटेक डेयरी खोलने पर हरियाणा सरकार देगी अनुदान, ऐसे मिलेंगे लाभ

हरियाणा सरकार किसानों के लिए वह हर संभव प्रयास करती है जिससे कि उनकी आय बढ़ सके। ऐसे में पशुपालक जो माध्यम है उसके...

अब हरियाणा के इस क्षेत्र में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसे, प्रशासन ने दिया 1000 बसों का ऑर्डर

प्रदूषण की समस्या इस समय देशभर में काफी ज्यादा बढ़ गई है और अगर...

हरियाणा की यह महिला बनी सभी के लिए मिसाल, खुद का ब्रैंड बना कर रही है मोटी कमाई

पहले के समय में अगर महिलाओं को घर से कहीं बाहर जाना है, तो...

एक विवाह ऐसा भी! करनाल पहुंची बारात, वर- वधु ने फेरे लिए अमेरिका में

शादियों के कई सारे रोमांचक मामले हमारे सामने आते ही रहते हैं। कई बार...

जानिए कैसे बनी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की बनने वाली पोताबहु परी बिश्नोई IAS, मिलते थे खूब ताने

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बना हुआ है, जहां पर...

More like this

Sanjay Dutt: 350 लड़कियों के साथ रात गुजार चुके हैं संजय दत्त, लिस्ट में यह मशहूर अभिनेत्रियां भी शामिल

बॉलीवुड जगत के सबसे प्रसिद्ध और कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt...

साउथ फिल्म जगत के स्टार्स की पत्नियां है हुस्न की परी, खूबसूरती के मामले में लगती है मिस यूनिवर्स 

साउथ जगत की फिल्मों का आज हर तरफ़ बोल बाला हैं। इनकी फिल्मों के...

ऐश्वर्या राय की भाभी खूबसूरती और फिगर के मामले में नोरा फतेही को टक्कर, खुद ऐश्वर्या को देती है टक्कर

बॉलीवुड जगत की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने अभिनय और ग्लैमर के ऊपर...