Homeकुछ भीयूक्रेन से आए छात्रों को अब मुंबई से दिल्ली जाने के लिए...

यूक्रेन से आए छात्रों को अब मुंबई से दिल्ली जाने के लिए नहीं होगी कोई परेशानी, हरियाणा सरकार की हेल्प डेस्क करेगी मदद

Published on

यूक्रेन से देश लौट रहे छात्रों की मदद के लिए हरियाणा सरकार मुंबई एयरपोर्ट पर भी हेल्प डेस्क स्थापित करेगी। यह हेल्प डेस्क कल यानी बुधवार से काम करना शुरू कर देगा। हेल्प डेस्क के लिए तीन पुलिस कर्मचारियों और  हैफेड के एक अधिकारी को मुंबई भेज दिया गया है। हरियाणा के जो छात्र मुंबई पहुंचेंगे, उन्हें हेल्प डेस्क दिल्ली पहुंचाने की व्यवस्था करेगा। बता दें कि यूक्रेन संकट को देखते हुए हरियाणा सरकार ने छात्रों की मदद के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले ही हेल्प डेस्क स्थापित कर लिया है।

इस बीच, यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व छात्रों की सहायता के लिए सरकार ने स्टेट लेवल पर संजय जून को नोडल अफसर बनाया है। वहीं जिला स्तर पर उपायुक्त नोडल अफसर होंगे।

सरकार ने मंडल आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है। यह नियंत्रण कक्ष लगातार 24 घंटे कार्य करेगा। इस कंट्रोल रूम को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी भी लगाई गई है।

यूक्रेन में गए हरियाणा के सभी नागरिकों के परिवारों से सरकार ने संपर्क साध लिया है और अब सरकार ने कम से कम तहसीलदार स्तर के अधिकारी की ड्यूटी इन परिवारों से बातचीत के लिए लगाई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे घर जाकर परिजनों को आश्वस्त करें कि यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाया जाएगा।

इस बीच सरकार ने बल्लभगढ़ की एक बेटी मानसी मंगला को मदद पहुंचाई है। मानसी मंगला पोलैंड में इंडियन एंबेसी पहुंच गई है। अब भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा मानसी को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं। 

प्रशासनिक अधिकारियों ने मानसी मंगला से बात कर भरोसा दिलाया कि जल्द ही उन्हें भारत लाने की व्यवस्था की जाएगी। बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद से बातचीत में परिजनों ने सरकार के प्रयासों पर संतुष्टी जताई और कहा कि सरकार की मदद से जल्द उनकी बेटी वापस लौट पाएगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी छात्रों को सकुशल वापिस लाया जाएगा। छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार पूरी तरह प्रयासरत हैं।

Latest articles

हरियाणा के इंटरनेशनल शूटर ने फिर से किया प्रदेश का नाम रोशन, जाने पूरी डिटेल

हरियाणा की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में खूब नाम कमाया है। खेल का मैदान हो या शिक्षा का रण , हरियाणा की बेटियां...

अपने आप को जिंदा साबित करने में जुटा हरियाणा का यह बुजुर्ग, जाने क्यों

मैं जिंदा हूं। साबित करने में बुजुर्ग जुड़ा हुआ है l करोथा में ओमप्रकाश नामक व्यक्ति की मौत होने पर विभाग ने दोनों...

किसानों के लिए खुशखबरी, बनेगी भारत की सबसे बड़ी सब्जी मंडी

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदेश के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय से मीडिया से बातचीत करते हुए कृषि...

हरियाणा सरकार की बड़ी योजना, बेटियों के लिए मिलेगी इतनी राशि

केंद्र सरकार हर वर्ष आम जनता के लिए नई नई योजनाएं लाती रहती है l वहीं सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही...

हरियाणा सरकार ने इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने पूरी डिटेल

देश में युवाओं के बीच रोजगार का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है...

हरियाणा की यह नदी बनेगी पर्यटकों के लिए आकर्षण का पहला केंद्र, जाने कौन सी

हमारे भारत देश में बहुत सारी नदियां ऐसी हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण...

हरियाणा वालो को मिलने वाली है एक और नए हाईवे की सौगात, डेढ़ साल में बनकर हो जाएगा तैयार,जाने कहां

हमारी यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए हरियाणा सरकार बहुत से नए...

More like this

हरियाणा के किसान के बेटे ने किया नाम रोशन, UPSC में हासिल की 99वी रैंक

जब भी सबसे कठिन परीक्षाओं की बात आती है तो उसमें यूपीएससी का नाम...

Sanjay Dutt: 350 लड़कियों के साथ रात गुजार चुके हैं संजय दत्त, लिस्ट में यह मशहूर अभिनेत्रियां भी शामिल

बॉलीवुड जगत के सबसे प्रसिद्ध और कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt...

साउथ फिल्म जगत के स्टार्स की पत्नियां है हुस्न की परी, खूबसूरती के मामले में लगती है मिस यूनिवर्स 

साउथ जगत की फिल्मों का आज हर तरफ़ बोल बाला हैं। इनकी फिल्मों के...