Categories: कुछ भी

हरियाणा पुलिस में अभी 24000 से ज्यादा पद खाली, केवल इतने पदों पर हो रही भर्ती

हरियाणा पुलिस विभाग में कर्मचारियों के 24,181 पद खाली है। महिला कर्मचारियों के भी 4498 स्वीकार पदों में से 1383 पद खाली पड़े हैं। पुलिस विभाग में कुल 74,910 पद स्वीकार किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती करने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कांस्टेबल (पुरुष) के 5500 पद तथा कॉन्स्टेबल (महिला) 1100 पद यानी कुल 56 पदों पर भर्ती की जा रही है। मैम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू और 9 जून से बीजेपी विधायक राजकुमार गौतम ने ग्रह मंत्री अनिल विज से सवाल किये जिसके जवाब में अनिल विज ने यह जानकारी दी है।

विज ने बताया कि दुर्गा वन के तहत 698 महिला सिपाही, 400 पुरुष सब इंस्पेक्टर, 65 महिला सब इंस्पेक्टर की भर्ती करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को मांग पत्र भेजा गया है। इन पदों में से 1462 पद अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है।

हरियाणा पुलिस में अभी भी स्वीकृत पदों के मुकाबले 1383 पद खाली पड़े हैं। इन पदों में से सबसे अधिक 1324 सिपाही 58 सब इंस्पेक्टर और एक महिला निरीक्षक का पद खाली है। अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में महिलाओं के लिए 4498 पद स्वीकार किए गए जिनमें से 3115 भरे हुए है।

गृह मंत्री ने बताया कि पुलिस में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के बैकलॉग को सरकार प्रमोशन से भरेगी। विभाग में अनुसूचित जाति के कुल 10 हज़ार 46 जवान कार्य कर रहे है तथा 440 का बैकलॉग है।

सरकार के आदेश के अनुसार 4 मई 2018 तक के एससी बैकलॉग को पूरा किया गया। अभी फिलहाल 440 का बैकलॉग भी प्रमोशन, रिटायरमेंट तथा कर्मचारियों की मृत्यु के कारण हुआ है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago