रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच भारत (India) अपने लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चला रहा है। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार के चार मंत्री यूक्रेन के पड़ोसी देशों में मौजूद है और भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ऑपरेशन गंगा के अलावा भी भारत ने कई बार अलग-अलग अभियानों में अपने लोगों को विदेशों से सुरक्षित बाहर निकाला है।
ऑपरेशन देवी शक्ति (Operation Devi Shakti)
2021 में अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Talibaan) हमले के बाद वहां जब स्थिति बिगड़ने लगी, तब भारत ने ऑपरेशन देवी शक्ति चलाकर अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला।
वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission)
2020 में महामारी की शुरुआत में भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन के जरिए कई भारतीयों को वापस निकालने का काम किया था। उस दौरान कई देशों से भारतीयों को वापस लाया गया था।
वुहान एयरलिफ्ट (wuhan airlift)
इसके अलावा महामारी के दौरान वुहान एयरलिफ्ट के जरिए चीन (China) के वुहान (Wuhan) से भी भारतीयों को बाहर निकाला गया था। साल 2020 में बीमारी को लेकर ये ऑपरेशन चलाया गया था।
ऑपरेशन राहत (Operation Rahat)
2015 में जनवरी में हैथी विद्रोही लड़ाकों (Haithi rebel fighters) की वजह से यमन (Yemen) में अशांति फैल गई थी। इस वक्त खास ऑपरेशन राहत के जरिए सैकड़ों भारतीयों और अन्य नागरिकों को बचाया गया था।
कुवैत एयरलिफ्ट (Kuwait Airlift)
1990 में भारतीय वायु सेना ने कुवैत (Kuwait) में फंसे भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए एयर इंडिया के साथ ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में 170, 000 नागरिकों को सुरक्षित एयरलिफ्ट (Airlift) किया गया था।
Written By: Karan Sood
Journalist
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…