Categories: कुछ भी

फरीदाबाद-गुरुग्राम सहित हरियाणा में बदलने वाले हैं बस डिपो, यात्रियों को नहीं होगी कोई परेशानी

नए वित्त वर्ष में हरियाणा सरकार 2000 नई बसें खरीदेगी। इनमें से एक हजार बसें हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही 150 हीट वेंटिलेटेड एयर कंडीशन (एचवीएसी) बसें भी खरीदी जानी हैं। इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बेड़े में 50 और लग्जरी बसें जोड़ने के साथ साथ मिनी बसें भी जोड़ी जाएंगी। हरियाणा सरकार बस डिपो को आधुनिकीकरण की दिशा में भी काम कर रही है। इसके तहत, बस डिपो में मल्टी मॉडल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अब फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम में बस पोर्ट बनाया जाएगा। गुरुग्राम के खेड़कीदौला में बनने वाला यह पोर्ट परिवहन विभाग और एचएसआईआईडीसी का संयुक्त उपक्रम होगा। फिलहाल पीपीपी मोड पर फरीदाबाद में बस पोर्ट तैयार किया जा रहा है। यह इसी साल शुरु होने की संभावना है। 

हरियाणा सरकार नई मैक्स कैब नीति भी लाने जा रही है। सरकार की योजना है कि लोगों को प्वाइंट टू प्वाइंट परिवहन विकल्प प्रदान किया जाए। इसके लिए मार्गों का रैंडमाइज्ड आवंटन, मार्ग युक्तीकरण और परिवहन की बेहतर उपलब्धता के साथ पूरी प्रक्रिया को फेसलेस बनाने के लिए स्टेज कैरिज स्कीम के तहत प्रक्रियाओं को संशोधित किया जा रहा है।

इसके अलावा, आठ और जिलों में चालकों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित किए जाएंगे। वहीं, अप्रैल 2022 से ई टिकटिंग प्रणाली शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने से यात्री मोबाइल पर ही बसों के समय की जानकारी ले सकेंगे। 

कुरुक्षेत्र में स्थापित किया जाएगा महाभारतकालीन थीम पार्क

हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में महाभारतकालीन थीम पार्क स्थापित करेगी। इसके लिए बजट में इस पर 205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें आधुनिक तकनीक से महाभारत के युद्ध को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अलावा, कृष्णा सर्किट योजना के तहत भात सरकार की 97 करोड़ की सहायता से श्रीमद्भागवत गीता और महाभारत से संबंधित विषय पर मल्टीमीडिया शो ब्रह्मसरोवर के अगले भाग में लाइटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की धोसी हिल्स में एक रोप वे, वेलनेस सेंटर, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइबिंग व गाइडिड टूर की भी योजना है। पिंजौर के निकट यादविंद्र उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

इसके लिए आगा खान फाउंडेशन के साथ समझौता हुआ है। यहां पर सूरजकुंड शिल्प मेले की तर्ज पर लाइट एंड साउंड शो और एक भक्ति संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा।  

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

4 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago