एडवेंचर का शौक रखने वाले हरियाणा वासियों को अब प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। एडवेंचर का पूरा मजा अब आप हरियाणा में ही ले सकते हैं इसके लिए आपको किसी हिल स्टेशन या किसी और जगह जाने की जरूरत नहीं है। साथ ही आपके मन में कभी ना कभी आर्मी की ट्रेनिंग का तो सवाल आया ही होगा कि आर्मी में किस तरह ट्रेनिंग होती है। तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यही बताएंगे। शायद आपको मालूम हो कि हरियाणा (Haryana) के मनेसर (Manesar) में मौजूद थीम पार्क में दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) की सबसे लम्बी जिप लाइन (Longest ZipLine) है। इसकी लम्बाई 224 मीटर है और इसका स्टार्टिंग पॉइंट 40 फीट की ऊंचाई पर है।
बता दें कि इस जिपलाइन पर एक बार में केवल दो ही लोग जा सकते हैं। दरअसल डेल्टा 105 (Delta 105) एक थीम पार्क (Theme Park) है और यह गुरुग्राम मानेसर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

जानकारी के अनुसार यह सबसे लम्बी जिप लाइन है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) और हरियाणा (Haryana) के लोगों के लिए यह खास आकर्षण का केन्द्र (center of attraction) है। साथ ही यह लोगों को एक नए तरह के एडवेंचर का मौका देती है। यही कारण है लोगों इसे लेकर काफी उत्सुक है।

बता दें कि यह थीम पार्क मुख्य तौर पर आर्मी थीम पार्क है, जहां लोग आर्मी के जवानों द्वारा ली जाने वाली ट्रेनिंग का अनुभव कर सकते हैं। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें किस-किस तरह की मुश्किल से गुजरना पड़ता है। लोग इसके बारे में आसानी से जान सकते हैं। यह पार्क 26 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। यहां लोग विभिन्न एक्टिविटीज का आनंद उठा सकते हैं। यहां 10 लग्जरी टेंट्स भी है।

सातों दिन खुले रहने वाले इस पार्क में लोग अर्जुन का भी एक्सपीरियंस कर सकते हैं। युद्ध के समय जवानों के सामने किस किस तरह की सिचुएशन आती है और कैसे वे लोग इस से डील करते हैं। यह सब बातें बताई जाती है। इसके अलावा यहां कई एडवेंचर एक्टिविटीज के साथ-साथ फन एक्टिविटीज भी शामिल है।

तिरंगा भारत की आन, बान और शान है। एक जवान या आम नागरिक इसे कभी झुकने नहीं देगा। चाहे इसके लिए उसे अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े। ऐसे में यहां पर आर्मी में तिरंगे को किस तरह से फोल्ड किया जाता है, यह भी सिखाया जाता है।