Homeकुछ भीजानें, होली के दिन कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम, क्या होने वाली...

जानें, होली के दिन कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम, क्या होने वाली है बरसात?

Published on

बीते वर्षों के मुकाबले इस बार गर्मियां काफी जल्दी आ गई। पहले होली पर कम गर्मी महसूस होती थी लेकिन इस बार होली (Holi 2022) से पहले ही गर्मी अपने तेवर दिखा रहा है। होली में तो ज्यादातर लोग पानी की होली खेलना पसंद करते हैं लेकिन उस समय ठंड ज्यादा महसूस होती थी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग (Agricultural Meteorological Department) के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि 19 मार्च तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर खुश्क (Dry Weather) रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं रात में तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है।  राज्य में 16 व 17 मार्च को बीच-बीच में मध्यम से तेज गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।

बता दें कि पिछले पांच वर्षों के मुकाबले इस होली पर दिन का तापमान (maximum temperature) सबसे ज्यादा रहेगा। वर्ष 2017 से लेकर 2021 तक पांच वर्षों में होली आने पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा।

बता दें कि सोमवार को हिसार में दिन के समय का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 33.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 32.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD के निदेशक ने कही यह बातें

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रिय निदेशक मनमाेहन सिंह ने बताया कि हाल ही में गर्मी कम रहने को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया गया था वह औसत तापमान को लेकर दिया गया था, जिसमें संभावना जताई गई थी। लेकिन कई बार मौसम में बदलाव हो जाता है और उस हिसाब से तापमान में कमी या बढ़ोतरी होती दिखाई देती है।

नहीं दिख रहे बारिश के आसार

फिलहाल हरियाणा का मौसम ड्राई है और कई दिनों से बारिश के आसार भी नहीं दिखे। इसके साथ ही बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहे हैं लेकिन वह ऊपर से निकल जा रहे हैं। जब भी पश्चिमी विक्षोभ यहां से गुजरते हैं और बारिश न हो तो तापमान और भी बढ़ जाता है। मौसम ड्राई होने का यह भी एक कारण है।

पिछले पांच वर्षों का होली का सबसे अधिकतम तापमान

वर्ष होली अधिकतम तापमान

2017 13 मार्च 21.9

2018 2 मार्च 26.6

2019 21 मार्च 29.4

2020 10 मार्च 23.6

2021 29 मार्च 36.6

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...