दिल्ली में पब्लिक और सिविल डिफेंस के लोगों के बीच हाथापाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें राजनीतिक पार्टियां भी तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हौज खास में ग्रीन लाइट पर चालान के लिए कार के सामने कूदने पर हुई कहासुनी के बाद सिविल डिफेंस (डीसीडी) वालों ने एक कार चालक को बेल्ट से पीटा।

आपको बता दे कि डीसीडी कर्मी के सामने आने के कारण अचानक कार चालक ने ब्रेक लगाया था, जिसके बाद पीछे से आ रही गाड़ी उसकी कार से टकरा गई थी। इसके बाद जनता ने भी मिल कर उसकी धुनाई की।
इस घटना को देख वहाँ लोगों की भीड़ जुट गई। जनता ने पूरा मामला जानने के बाद इस प्रकरण में DCD वालों की ही गलती मानी। फिर पिटाई का तीसरा दौर शुरू हुआ और पब्लिक ने सिविल डिफेंस वालों को पीटा।
DCP साऊथ अतुल ठाकुर ने जानकारी दी है कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली थी, जिसके बाद FIR दर्ज हुई है। दोनों ही FIR में गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धाराएँ लगाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार, IIT गेट वाली रेड लाइट पर सिविल डिफेंस वाले बिना मास्क वालों का चालान काट रहे थे। इसी दौरान रेड लाइट ग्रीन हो गई और गाड़ियाँ जाने लगीं। इसी बीच वो एक गाड़ी के सामने कूद गए, जिससे ड्राइवर गीतेश डागर को ब्रेक मारनी पड़ी।
गीतेश को बेल्ट से पीटने और पब्लिक द्वारा एक डिफेंस कर्मी के सिर को जख्मी करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जाँच कर ही है। अब इस मामले पर सियासी ड्रामा होने लगा है। अब भाजपा नेता ने कहा है कि ये सिविल डिफेंस केजरीवाल के वसूली भाई है। दिल्ली में लोगों को जगह- जगह मारा और लूटा जा रहा है। इसी के साथ नकली खाकी पहन कर हजारों लाखों रुपये चालान हो रहे है।