Categories: कुछ भी

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल फिर काटेगा लोगों की जेब, जानें क्या है नई कीमत

प्रतिदिन तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी किए जाते हैं। हरियाणा में भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol Diesel New Rate) जारी हो चुके हैं। मंगलवार को हरियाणा में पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price in Haryana) में 135 दिनों के बाद बदलाव देखने को मिला है। हरियाणा में आज पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। हरियाणा के सिरसा जिले में आज पेट्रोल 97.82 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 88.99 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

वहीं हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सोमवार को पेट्रोल 96.73 रुपये लीटर तो डीजल 87.90 रुपये लीटर मिल रहा था। लेकिन आज कीमते बढ़ने के बाद पेट्रोल 97.53 रुपये लीटर और 88.71 रुपये लीटर मिल रहा है। वहीं फरीदाबाद जिले में पेट्रोल 97.02 रुपये लीटर और डीजल 88.23 रुपये लीटर मिल रहा है।

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है।

जानें अपने शहर का रेट

शहर                     पेट्रोल                       डीजल

सोनीपत                 96.44                     87.69

पानीपत                 95.90                      87.12

चरखी दादरी           97.01                      88.23

इस नंबर से आप भी कर सकते है पता

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

पेट्रोल की कीमत को कई कारक निर्धारित करते हैं- जैसे रुपये से अमेरिकी डॉलर विनिमय दर, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकेत, ईंधन की मांग, आदि। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो भारत में ईंधन की कीमत बढ़ जाती है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago

हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए Railway Track, सफर होगा आसान

हरियाणा से और राज्यों को जोड़ने के लिए व जिलों में कनेक्टिविटी के लिए हरियाणा…

4 months ago

Haryana में इन लोगो को मिलेंगे E-Smart Card, रोडवेज में कर सकेंगे Free यात्रा, जाने पूरी खबर

लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार हर संभव प्रयास करती है कि गरीब लोगों…

4 months ago