अगले साल 2023 तक देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसमें काफी रूचि ले रहे हैं और यही वजह है कि इससे का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेस वे से महल 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई पहुंचा जा सकेगा। इसके साथ ही यह हाईवे देश के 6 राज्यों को कनेक्ट करेगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार का यह भी उद्देश्य है कि इस आधुनिक हाईवे से इन 6 राज्य के लोगों को रोजगार की दृष्टि से लाभ पहुंचाया जा सके। दावा है कि साल 2023 तक यह एक्सप्रेसवे लोगों को समर्पित किया जाएगा।
आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली से मुंबई का सफर राष्ट्रीय राजमार्ग से तय करना पड़ता है और इसमें करीब 24 घंटे का समय लग जाता है। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि दिल्ली वडोदरा व मुंबई हाईवे से 12 घंटों में सफर तय किया जा सकेगा। अब खबर यह भी आ रही है कि दिल्ली व हरियाणा के गुरुग्राम से शुरू होने वाले मुंबई एक्सप्रेसवे को एनसीआर के कई शहरों से भी जोड़ा जाएगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/04/nitin_gadkari_1640364733795_1646760245132.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
इसी कड़ी में नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद को भी इस 1380 किलोमीटर लंबे हाईवे से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस एक्सप्रेसवे को एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद व फरीदाबाद से कनेक्ट करने के लिए एक नया हाईवे भी बनाया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/04/2018_1image_12_46_276508172road-ll-1.jpg?resize=600%2C422&ssl=1)
बता दें कि यह रोड नोएडा में डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर केएमपी एक्सप्रेसवे तक जाएगा और फिर सीधे सोहना होते हुए मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। यह रोड बनते ही नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद इस एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो जाएंगे।
12 दिन का होगा बाईपास फरीदाबाद
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/03/1645853491291048-1-1.jpg?resize=696%2C464&ssl=1)
मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी आसान करने के लिए फरीदाबाद में सेक्टर 37 से जाने वाले बाईपास रोड कैली गांव से आगे सोहना तक विस्तार दिया जाएगा। इसके साथ ही इस बाईपास रोड को 12 लेन का किया जाएगा। इसके निर्माण से सोहना तक जाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
गंभीर है केंद्र सरकार
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/03/1645853473489407-5.jpg?resize=696%2C464&ssl=1)
इस तरह से दिल्ली के साथ साथ हरियाणा से गुजरने वाला देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे एनसीआर के शहरों को अपने साथ जोड़ सके। केंद्र सरकार के इस हाईवे के निर्माण पर करीब 95 हजार करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। इस हाईवे को साल 2023 तक शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से गंभीर है।