Homeकुछ भीजिले के विकास कार्यों में नहीं बरती जाएगी कोई भी कोताही, परिवहन...

जिले के विकास कार्यों में नहीं बरती जाएगी कोई भी कोताही, परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश

Published on

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के तिगांव रोड स्थित राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण करने उपरांत ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार किया जाए क्योंकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यहां यह उल्लेखनीय है कि इस राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए चार मंजिला भवन के निर्माण पर लगभग 8.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह भव्य इमारत दो वर्ष से कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा करने का काम किया है। यह स्कूल मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत ही बनवाया जा रहा है, जिसकी आधारशिला गत 20 मार्च, 2022 को रखी गई थी।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ राजा नाहर सिंह की ऐतिहासिक भूमि है और यह कन्या स्कूल करीब 50 साल पुराना स्कूल था जो कि जर्जर हो चुका था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस कन्या विद्यालय के लिए फंड की घोषणा की थी उसी के तहत यह निर्माण कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इसमें 42 नए कमरे बनाये जा रहे हैं, जिससे अब इस स्कूल में कुल 73 कमरे हो जाएंगे। बेटियों को पढ़ाई करने में अब को परेशानी नहीं आएगी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...