Categories: कुछ भी

खेलों में भी दिखा हरियाणा पुलिस का दम, पांच पदक किए अपने नाम

हरियाणा पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने में तेज नहीं है बल्कि खेलो में भी सबसे आगे है। 40वीं ऑल इंडिया पुलिस इक्वेस्ट्रियन चैंपियनशिप (All India Police Equestrian Championship) और माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट 2022 (Mounted Police Duty Meet 2022) में पांच पदक अपने नाम करने वाली हरियाणा पुलिस की घुड़सवारी टीम (Haryana Police Equestrian Team) ने आज पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, प्रशांत कुमार अग्रवाल से मुलाकात की। भानु, पंचकूला में आयोजित हुई चैंपियनशिप के दौरान टीम ने विभिन्न श्रेणियों में एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक सहित पांच पदक अपने नाम किये।

पदक विजेताओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए डीजीपी ने कहा कि राज्य पुलिस बल के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में शानदार प्रदर्शन करके हमेशा प्रदेश और हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए भी शुभकामनाएं दी।

हरियाणा पुलिस की टीमों ने 31 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित ‘टेंट पेगिंग‘ में एक स्वर्ण व एक रजत पदक और ‘मेडली रिले‘, ‘लेडीज हैक्स‘ और ‘साइसिस‘ स्पर्धाओं में तीन कांस्य पदक अपने नाम किये।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

टेंट पेगिंग स्पर्धा में सब-इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, एएसआई प्रदीप रणवीर सिंह व संजीव कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। टेंट पेगिंग में ही सब-इंस्पेक्टर दिनेश, एएसआई जसबीर सिंह व जितेंद्र और मुख्य सिपाही सुरेश कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया।

मेडली रिले में एएसआई रणवीर सिंह व संजीव कुमार तथा एचसी सुरेश कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। लेडीज हैक्स में कांस्टेबल रितु दहिया जबकि साइसिस में रोहताश ने एक-एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 weeks ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 weeks ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 month ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago