Categories: कुछ भी

हरियाणा को मौसम विभाग की चेतावनी, जारी हुआ येलो अलर्ट, जानें अगले 5 दिनों का हाल

इन दिनों सूरज का पारा कुछ ज्यादा ही हाई है जिसकी वजह से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तड़के सुबह सूरज निकलते ही गर्मी बढ़ने लगती है। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकलते हैं। मौसम विभाग की ओर से आने वाले 5 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने का येलो अलर्ट (Yellow Alert in Haryana) जारी किया गया है और अनुमान लगाया है कि प्रदेश में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature in Haryana) 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अब पश्चिमी विक्षोभ (western disturbances) का भी असर खत्म हो चुका है।

शनिवार से चक्रवातीय परिसंचरण (cyclonic circulation) का स्थान प्रतिचक्रवातीय परिसंचरण (anti-cyclonic circulation) ले लेगा। इसकी वजह से अगले 5 दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी रहेगी और लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

नारनौल आईएमडी सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि प्रति चक्रवातीय परिसंचरण (anti-cyclonic circulation) की वजह से प्रदेश में बलूचिस्तान (Balochistan) और थार मरुस्थल (Thar Desert) की तरफ से आने वाली शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। इनके असर से पारा बढ़ेगा और साथ ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ेगा।

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बीच-बीच में आंधी आने की भी संभावना जताई गई है।

हरियाणा का सबसे गर्म जिला

वही बीते शुक्रवार हरियाणा का सबसे ज्यादा गर्म जिला सोनीपत रहा यहां जगदीशपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार जिले के फॉर्म एरिया में का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वही बात करें फरीदाबाद की तो यहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। इतनी गर्मी की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 week ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 week ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago