कहा जाता है कि बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ जितने बेहतरीन अदाकार हैं उससे भी बेहतरीन इंसान हैं। इसकी ताजा मिसाल हाल ही में देखने को मिली है। जानकारी के मुताबिक जैकी श्रॉफ के घर मेड का काम करने वाली महिला की दादी का देहांत हो गया था। इस दुख की घड़ी में जैकी श्रॉफ ने खुद मेड के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
यहां तक कि ये एक्टर परिवार के साथ जमीन पर बैठा नजर आया। दरअसल, हाल ही में एक्टर के घर काम करने वाली मेड की दादी का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक ये मेड जैकी के घर पर कई सालों से काम कर रही थीं।
जब ये बात जैकी तक पहुंची तो वो अपनी टीम के कुछ सदस्यों के साथ पुणे के मावल तहसील के पवनानगर स्थित मेड के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस दिया।
आपको बता दे कि बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि जैकी श्रॉफ कि दरियादिली देखने को मिली है। जैकी श्रॉफ का मावल के चंदखेड़ में एक बंगला है और वो अक्सर मुंबई से यहां आते हैं।
चंदखेड़ा के लोगों के मुताबिक कहना है कि वे यहां घूमने जरूर आते हैं और वे हमेशा गांव के लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। जैसा कि आप सब जानते है कि बड़े सितारों को पर ज़मीन पर बैठते नहीं देखा होगा, सिवाय फ़िल्मों के। लेकिन एक्टर जैकी श्रॉफ को जैसे ही पता लगा दीपल की दादी तन्हाबाई ठाकरे का निधन हो गया है।
वह उनके घर जाकर ज़मीन पर बैठ गए। जैसे मानो एक्टर जैकी श्रॉफ नहीं कोई आम आदमी उनके घर सांत्वना प्रकट करने आया हो। वाकई जैकी श्रॉफ की दरियादिली लोगों के दिल छू गयी।
एक्टर हो या आम इंसान लोगों को अपनी जगह और अपनी ईमान नहीं भूलनी चाहिए। क्योंकि हर कोई इंसान जमीन से उठकर बड़ा इंसान बनता है इसीलिए उसे अपनी जमीन नहीं भूलनी चाहिए।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…