Categories: कुछ भी

मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर, जल्दी मिलेगा गर्मी से छुटकारा, जानें कब से शुरू है मानसून

लोगों का नेचर बड़ा ही अजीब है गर्मी शुरू होते ही बरसात या सर्दी की याद आने लगती है, वहीं सर्दी के समय गर्मी की। गर्मी के समय लोगों को मानसून का काफी इंतजार रहता है। सूरज का पारा जब भी चढ़ता है लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो जाता है तब हर कोई सिर्फ बारिश को ही याद करता है। क्योंकि गर्मी में अच्छा सिर्फ बारिश ही महसूस करा सकती है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में मानसून की दस्तक को लेकर उन्होंने बात साफ कर दी कि कब यहां बारिश होगी।

डॉ. खिचड़ ने बताया कि हरियाणा में इस बार मानसून समय पर दस्तक देगा। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने की पूरी संभावना है। 15 जून के बाद प्रदेश में प्री-मानसून का प्रभाव शुरू हो जाएगा।

आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब और राजस्थान के पास एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। इसी प्रभाव की वजह से 20 और 21 अप्रैल को खासकर उत्तरी हरियाणा में बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ एमएल खिचड़ ने बताया कि पिछले कई दिनों से दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। लेकिन मौसम में बदलाव के बाद दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है जबकि रात्रि तापमान सामान्य रहने के आसार हैं। बुधवार को हिसार जिले में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार गर्मी समय से पहले अपना प्रचंड रुप दिखा रही हैं। मार्च माह में ही तापमान इतना पहुंच गया था जितना कि अप्रैल में होना चाहिए था। इस साल मार्च के तापमान ने पिछले दस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

6 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 week ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

5 months ago