हरियाणा सरकार लगातार प्रदेश के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसके लिए वह कई महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। लगातार सरकारी स्कूलों शिक्षा बेहतर करने का प्रयास कर रही है। हाल ही में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने करनाल का दौरा किया। उन्होंने यहां केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान में के दो दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत की। शिक्षा मंत्री ने इस दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी।
गुर्जर ने कहा की हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए संस्कृति मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं। इनमें इंग्लिश और हिंदी दोनों मीडियम से पढ़ाई कराई जाएगी। इसके साथ ही जल्दी ही स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। करीब 3 महीने के अंदर स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाएगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/04/25_06_2021-kanwar_pal_21771074.jpg?resize=650%2C540&ssl=1)
इस दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से 12वीं पास को लेकर सवाल उठाए गए। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षक व प्रोफेसर की नौकरी के लिए डिग्री दिखाना अनिवार्य होता है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/04/jpg_20220423_225155_0000.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
उनकी जिम्मेदारी विभाग को चलाने की है और वह इस काम को बखूबी निभा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए वह अपना काम अच्छी तरह से कर रहे हैं और इसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।
जारी हुआ CET परीक्षा का शेड्यूल
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/04/jpg_20220423_225229_0000.jpg?resize=696%2C387&ssl=1)
सरकारी नौकरियों की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए हरियाणा में बंपर नौकरियां निकलने वाली हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी और डी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET) का शेड्यूल तैयार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पहले चरण में चार से छः जून तक ग्रुप-सी की परीक्षाएं होगी। दूसरे चरण में 10 से 12 जून तक परीक्षाएं होंगी। ग्रुप डी की परीक्षा सुबह व शाम की शिफ्ट में ली जाएगी।