Categories: कुछ भी

बदलने वाला है हरियाणा का मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ-साथ चलेंगी तेज हवाएं

हरियाणा में मौसम कुछ ज्यादा ही जल्दी बदल रहा है। कुछ दिनों पहले तक प्रदेश में लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। लोगों का गर्मी से बहुत ही बुरा हाल था। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। सुबह और शाम के समय थोड़ी राहत जरूर मिलती थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता था, गर्मी बढ़ती जाती थी। लेकिन बीते दिनों ठंडी हवाओं और बारिश ने थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा के दर्जनों जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट भी आएगी, साथ में मौसम सुहावना भी होगा।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ जिले के आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बता दें कि चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (हिसार) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है। बारिश और हवाओं के चलने से लोगों को इस तपती गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

तापमान की बात करें तो फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत हरियाणा के कई जिलों में आज का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए तो सिर्फ यही लग रहा है कि अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 days ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

3 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

3 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago