Homeकुछ भीहरियाणा: जून में भिड़ेंगे खिलाड़ी, शुरू हो रहा 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स',...

हरियाणा: जून में भिड़ेंगे खिलाड़ी, शुरू हो रहा ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’, बेटियों को समर्पित होगी थीम

Published on

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 का आयोजन 4 से 13 जून 2022 तक किया जाएगा। इनमें अण्डर 18 के 25 खेलों में 5 भारतीय खेल भी शामिल हैं और ये खेल पंचकूला के अलावा शाहबाद, अम्बाला, चण्डीगढ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में देशभर के लगभग 8500 खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री आज केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से वीसी के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम 2021 के आयोजन को लेकर समन्वय समिति बैठक में विस्तृत चर्चा कर रहे थे। बैठक में प्रदेश के खेल एवं युवा मामले मंत्री सरदार संदीप सिंह भी मौजूद रहे। खेल विभाग निदेशक पंकज नैन ने प्रजेंटेशन के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम के आयोजन की तैयारियों बारे विस्तार से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 मई को पंचकूला के इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम का मस्कट एवं लाॅगो लांच किया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि खेलों के लिए 2-3 बहुउद्वेशिय हाॅल, सिन्थेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा चुका है।

इसके अलावा बैडमिंटन हाॅल, राजकीय महिला महाविद्यालय सैक्टर 14 पंचकूला में ऑडिटोरियम का कार्य भी पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि हाॅकी स्टेडियम पंचकूला व शाहबाद का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया है। अम्बाला में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हो गया है।

खेलों के आयोजन के लिए तैनात रहेगी युवा अधिकारियों की टीम

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों के आयोजन के लिए युवा अधिकारियों की पूरी टीम लगाई गई है जो हर प्रतिस्पर्धा स्थल की पूरी निगरानी  करेंगे ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े । इन खेलों में स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढाते हुए साफ सफाई का पूरा प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए सफाई व्यवस्था की पूरी टीम तैनात की जाएगी।  

हरियाणवी संस्कृति से सराबोर होंगी खेल प्रतिस्पर्धाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खेलों में हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान स्वतन्त्रता संग्राम के असंख्य हीरोज की कहानी तथा प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का परिचय प्रदर्शनी में दर्शाया जाएगा ताकि युवा पीढी उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए 13 मई को गुरुग्राम में प्रोमोशन इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

https://twitter.com/cmohry/status/1518926499469938688?t=L9tn1vquz07_66WLwD0dAQ&s=19

बेटियों को समर्पित थीम पर होगा फोकस

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में बेटी बचाओ बेटी पढाओ की दिशा में सराहनीय कार्य हुआ है। इसके अलावा प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने भी विदेशों में आयोजित हर खेल में परचम फहराया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का रूझान खेलों की तरह और ज्यादा बढे इसके लिए खेलों को समर्पित थीम पर फोकस किया जाए।

खेलो इंडिया यूथ गेम में नए नए आईडिया के साथ कार्य किया जाए ताकि देशभर में हरियाणा की और अधिक चर्चा हो। उन्होंने कहा कि जून में होने वाले इन खेलों में महामारी के नियमों का पूरा पालन किया जाए तथा खिलाड़ियों के लिए टैस्टिंग आदि की पूरी व्यवस्था की जाए।

Latest articles

हरियाणा के किसान के बेटे ने किया नाम रोशन, UPSC में हासिल की 99वी रैंक

जब भी सबसे कठिन परीक्षाओं की बात आती है तो उसमें यूपीएससी का नाम सबसे ऊपर आता है, क्योंकि यह सबसे कठिन परीक्षा में...

अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो यह जगह आपके लिए हो सकती हैं बेस्ट

गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत अब होने वाली है। अधिकतर लोग सोचते हैं कि इन छुट्टियों में कहीं घूमने जाया जाए और ऐसी जगह...

अब सिर्फ 6 घंटे में पहुंच सकते हैं चंडीगढ़ से मनाली, NHAI ने खोली पांच टनल

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि सरकार हमारी यात्रा को सरल और सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती है।...

RBI ने जारी की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट, जल्दी से देखें यहां जून में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद

कुछ दिन बाद जून का महीना शुरू होने जा रहा हैं ऐसे में जिन लोगों की बैंको में काम हैं वह जल्दी से निबटा...

हरियाणा पुलिस के एसआई डॉ अशोक कुमार नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को कर रहे है जागरूक

डॉक्टर एसआई अशोक कुमार वर्मा हरियाणा के 9 जिलों में साइकिल यात्रा पर निकल...

अब सिर्फ 6 घंटे में पहुंच सकते हैं चंडीगढ़ से मनाली, NHAI ने खोली पांच टनल

जैसा कि आप सभी को पता ही है कि सरकार हमारी यात्रा को सरल...

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लिया एक बड़ा फैसला, इन दो दिन रहेगी सरकारी छुट्टी

अगर आप भी सरकारी दफ्तरों में काम करते हैं तो यह खबर आपके लिए...

More like this

हरियाणा के किसान के बेटे ने किया नाम रोशन, UPSC में हासिल की 99वी रैंक

जब भी सबसे कठिन परीक्षाओं की बात आती है तो उसमें यूपीएससी का नाम...

Sanjay Dutt: 350 लड़कियों के साथ रात गुजार चुके हैं संजय दत्त, लिस्ट में यह मशहूर अभिनेत्रियां भी शामिल

बॉलीवुड जगत के सबसे प्रसिद्ध और कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt...

साउथ फिल्म जगत के स्टार्स की पत्नियां है हुस्न की परी, खूबसूरती के मामले में लगती है मिस यूनिवर्स 

साउथ जगत की फिल्मों का आज हर तरफ़ बोल बाला हैं। इनकी फिल्मों के...