लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए जल्द से जल्द हरियाणा में सभी हाईवे को अपडेट किया जा रहा है। प्रदेश के कई राजमार्गों और सड़कों में बदलाव किए जा रहे हैं। इसके अलावा कई सड़कों को एनएचएआई को सौंप दिया गया है। ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से चले। हाल ही में एनएचएआई ने पलवल अलीगढ़ मार्ग की सूरत बदलने का काम भी शुरू कर दिया है। इससे लोगों को आने जाने में काफी आसानी होगी। साथ ही ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी। इस मार्ग का निर्माण करने में करीब 552 करोड़ रुपए की लागत आई थी और इसकी लंबाई 67 किलोमीटर है।
बता दें कि अब यह मार्ग एनएचएआई के अंडर आता है। ऐसे में इस मार्ग में होने वाले सभी बड़े बदलाव NHAI ही करने वाली है। इससे यात्रियों को भी आसानी होगी। NHAI को यह सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा ही सौंपी गई है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अब इस मार्ग को 6 लेन बना दिया जाएगा और इससे ट्रैफिक की समस्या भी नहीं होगी।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/04/Hoqunm4Y-Story-1-131-1.jpg?resize=660%2C440&ssl=1)
बता दें कि पलवल टप्पल अलीगढ़ मार्ग को अब एनएचएआई में शामिल कर दिया गया है। इसके लिए 31 मार्च को ही लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क की फाइल को एनएचएआई को सौंप दिया है। इस मार्ग का निर्माण पीडबल्यूडी प्रांतीय खंड द्वारा ही कराया गया था। इस मार्ग को बनाने में करीब 552 करोड़ रूपये की लागत भी आई थी। इस मार्ग की लंबाई 67 किमी है जिसे बनाने में भी करीब 4 वर्षों का समय लगा था।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/04/ShanghaiHighWayCXNR-1.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
लेकिन अब एनएचएआई को ये सड़क सौंप दी गई है। अब इस सड़क के रख रखाव और बदलाव की ज़िम्मेदारी भी एनएचएआई की ही होगी। पीडबल्यूडी ने ही इस मार्ग को फोरलेन बनाया था। एकिन फाइल पास न होने के कारण इस मार्ग पर कई जरूरी काम नहीं हो पाए थे ऐसे में इस मार्ग को एनएचएआई को सौंपा और अब एनएचएआई ही इसमें कई अहम बदलाव करने वाली है। इस सड़क पर अब एनएचएआई द्वारा कई बड़े बदलाव भी किए जाएंगे।
सड़क को बनाया जाएगा 6 लेन
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/04/860fc3c7bcd0c4a91268d5d4b0adbbc5.jpg?resize=600%2C337&ssl=1)
बताया जा रहा है कि एनएचएआई में शामिल होने के बाद अब इस सड़क का सर्वे किया जाएगा। वहीं एनएचएआई भी इस मार्ग की लंबाई और चौड़ाई के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगी। इसके बाद यहाँ टोल भी फाइनल किए जाएंगे। वहीं जानकारी के मुताबिक अब एनएचएआई इस मार्ग को 6 लेन भी करने वाली है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/04/1579120611.jpeg?resize=696%2C522&ssl=1)
इसका उद्देश्य ट्रेफिक की परेशानी से लोगों को निजात देने का है। वहीं फिलहाल इस मार्ग पर ट्रेफिक सुचारु रूप से चले इसकी भी व्यवस्था की जा रही है। वहीं इसके अलावा यहाँ बाईपास का भी निर्माण किया जाने वाला है। सड़क के सर्वे के बाद ही मार्ग को 6 लेन में करने की तैयारी शुरू हो जाने वाली है।