Homeकुछ भीउदयभान बनें हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कुलदीप बिश्नोई का छलका दर्द,...

उदयभान बनें हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कुलदीप बिश्नोई का छलका दर्द, समर्थकों से की यह अपील

Published on

आखिरकार हरियाणा पुलिस थाना अध्यक्ष कांग्रेस को उसका नया अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मिल ही गया लेकिन बावजूद इसके पार्टी के भीतर अंतर्कलह अभी खत्म नहीं हुई है बल्कि बढ़ती ही जा रही है। सभी लोग यह अटकलें लगा रहे थे कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन उनके खासम खास पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही बाकी राज्यों की तर्ज पर यहां भी चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी ताकि सभी सियासी दिग्गज नेताओं में संतुलन बना रहे। लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए सिर्फ यही लग रहा है कि हाईकमान की है कोशिश सिरे नहीं चढ़ पा रही है।

अध्यक्ष बनने की उम्मीद जताए बैठे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के बेटे और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक कुलदीप बिश्नोई का दर्द छलक कर सामने आया है। उदयभान को नया अध्यक्ष बनाने पर कुलदीप बिश्नोई गुस्से में है और देर रात ट्वीट करके उन्होंने अपना दर्द बयान किया है।

उन्होंने लिखा है कि सोशल मीडिया पर आपके लिखे संदेश पढ़ रहा हूं, आप लोगों का प्यार पाकर मैं भावुक हो गया हूं आपकी तरह मुझे भी गुस्सा है। लेकिन मेरा आप सबसे निवेदन है कि जब तक मैं राहुल गांधी से जवाब न मांग लूं, हमें कोई कदम नहीं उठाना है। अगर मेरे प्रति आपके मन में स्नेह है तो संयम बनाए रखे।

आपको बता दें कि कुलदीप बिश्नोई हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का पद पाने की पूरी उम्मीद लगाए बैठे थे। इस विषय को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई बार राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके थे। इनके नाम की चर्चाएं भी जोरों पर चल रही थी लेकिन ऐन वक्त पर हुड्डा बाजी मार गए और अपने करीबी उदयभान को नया अध्यक्ष नियुक्त कराने में सफल रहे।

कांग्रेस हाईकमान का फैसला मंजूर

वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर उदयभान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का फैसला उन्हें मंजूर है। शैलजा ने कहा कि नये अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को एकजुट होकर इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी होगी और आने वाले चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी होगी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...