Homeकुछ भीहरियाणा: पति के एक्सीडेंट के बाद 45 वर्षीय पत्नी ने घर की...

हरियाणा: पति के एक्सीडेंट के बाद 45 वर्षीय पत्नी ने घर की कमान ली अपने हाथ, 40 किमी बाइक चलाकर जाती हैं दूध बेचने

Published on

आज हम आपको हरियाणा की एक ऐसी महिला की कहानी बताने वाले हैं जिसने पति के एक्सीडेंट के बाद घर की कमान अपने हाथ में ले ली। यह पानीपत की रहने वाली 45 वर्षीय जानू हैं जो यमुना किनारे एक झोपड़ी में रहती हैं। जब से इनके पति की टांग में फ्रैक्चर हुआ है तब से यह पूरा घर खुद अकेले ही संभाल रहीं हैं। जानू रोज सुबह 5 बजे उठकर पशुओं से दूध निकाल कर बाइक पर फर्राटे भरती 40 किलोमीटर दूर पानीपत में दूध बेचने जाती है।

जिस रोड से महिला बाइक लेकर गुजरती है, वहां लोग बस देखते ही रह जाते है। क्योंकि जानू बाइक चलाने में इस कदर माहिर है कि अच्छे-अच्छे भी उसका पीछा नहीं कर पाते।

जानू ने बताया कि उसके पति की एक हादसे में टांग में फैक्चर हो गई। उसके पति बशीर अहमद बीमार रहते हैं और ऊपर से रमजान का महीना है। पति के बगैर शहर में दूध पहुंचाने वाला कोई नहीं था। इसलिए उसने खुद फैसला कर लिया कि अब हार नहीं मानेगी और शहर में वो खुद दूध पहुंचाएगी।

जानू ने बाइक सम्भाली और कई लीटर के ड्रम दूध से भरकर रोज पानीपत पहुंचाती है। जानू का परिवार मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला है। लेकिन लम्बे समय से पशु लेकर हरियाणा के पानिपत में रह रहा है। जानू का मानना है कि महिलाएं किसी से कम नहीं है। जब जिम्मेवारी आती है तो महिलाएं बाइक क्या जहाज भी उड़ा लेती हैं।

पति करते थे ये काम

जानू मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखतीं हैं। वह रोजाना 90 लीटर दूध कंटेनरो में भरकर बाइक से पानीपत का रुख करती हैं। हर कोई सोचता है ये दूध बेचने का काम तो मर्दों का है।

लेकिन यहां तो चट्टान से भी ज्यादा मजबूत इरादों वाली एक महिला हर मुश्किल हालातों से जूझते हुए ये काम पूरी शिद्दत से करती हैं। पशुपालन के काम से जुड़ी जानो का दूध बेचने का यह व्यवसाय उनका खुद का है। पहले ये काम उनके पति करते थे।

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...