Homeकुछ भीहरियाणा के इस जिले में मिले 5000 साल पुराने शहर के अवशेष,...

हरियाणा के इस जिले में मिले 5000 साल पुराने शहर के अवशेष, इन 7 टीलों में दबा हुआ है सबसे बड़े शहर का राज़

Published on

हरियाणा के हिसार में हड़प्पाकालीन (Harappan Civilization) शहर के कुछ ऐसे अवशेष मिले हैं, जो इस सभ्यता के बारे में नई जानकारी दे रहे हैं। राखीगढ़ी गांव (Rakhigarhi) में पुरातात्विक खुदाई में 5000 साल पुराने एक विकसित शहर के सबूत मिले हैं। राखीगढ़ी गांव के 11 टीलों में से 3 टीलों की पुरातात्विक खुदाई से पता चला है कि ये हड़प्पा काल का सबसे बड़ा शहर हो सकता है। उस शहर में पांच हजार साल पहले बने घर, साफ सफाई, सड़कें, आभूषण और शवों के अंतिम संस्कार की काफी निशानियां मिली हैं।

इतिहासकारों का मानना है कि राखीगढ़ी हड़प्पा काल में करीब 500 हेक्टेयर में फैली एक नगरीय बस्ती रही होगी जो सिंधु और सरस्वती नदी के किनारे बस रही थी।

ASI को क्या मिला?

  • हड़प्पाकाल का ये शहर विलुप्त हो चुकी सरस्वती की सहायक नदी दृश्वद्वती के किनारे बसा था। टीलों की खुदाई से उस वक्त की साफ-सफाई से लेकर सड़कों के क्रमिक विकास की झलक दिखती है।
  • खुदाई से पता चला है कि यहां 5 हजार साल पहले ईंट की बनी नालियां थी और नालियों के ऊपर रखे मिट्टी के घड़े रखे जाते थे।
  • यानी हड़प्पाकालीन शहर में जल निकासी की एक विकसित प्रणाली थी।नालियों के ऊपर घड़े की तरह एक सोक पिट रखा जाता था, जो नालियों में कचरा जाने से रोकता था।
  • टीलों के नीचे कच्ची और पक्की ईंटों से बनी सड़कें और घरों की संरचना भी मिली है।
  • वहां एक चूल्हा भी मिला है, जो पांच हजार साल पुराना है। दिलचस्प बात ये है कि चूल्हे को मडब्रिक लगाकर उसका प्लेटफार्म तैयार किया गया, फिर उसमें एयरसप्लाई होती थी ताकि ये चूल्हा या भट्टी ढंग से जल सके।
  • टीला नंबर 7 के नीचे हड़प्पाकालीन लोगों के शवों का अंतिम संस्कार के सबूत मिले हैं। शवों के पास से तांबे की अंगूठियां और सोने के पत्तर भी मिले हैं, जो आभूषण के तौर पर प्रयोग किए जाते थे।
  • शवों के आसपास रखे सामानों में शेल की चूड़ियां, घड़े और बर्तन मिले हैं। इससे पता चलता है कि मरनेवालों के साथ उनका मनपसंद खाना भी रखा जाता था।
  • हाल की ताजा खुदाई के दौरान वहां दो महिलाओं के शव मिले हैं। इन महिलाओं के पास से जो सामान मिले हैं उनमें हड़प्पाकाल की सारी पॉटरी और खिलौने हैं।
  • खुदाई में वहां कॉपर का एक आईना भी मिला है।

वहां फिलहाल सात टीले हैं, जहां खुदाई होनी बाकी है। बहरहाल, भारत सरकार ने राखीगढ़ी को हड़प्पाकाल की आइकॉनिक साइट का दर्जा दिया है। यहां एक म्यूजियम भी बनाया गया है जो कुछ दिन बाद आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा।

Latest articles

बेटे ने किया मां का सपना पूरा, घर में ही बना दिया साक्षात केदार धाम, सब देखकर रह गए दंग

सोशल मीडिया पर कई किस्से अपने ऐसे सुने होंगे जिसमें बेटे ने मां की इच्छा पूरी करने के लिए कई अनोखे कार्य किए है।...

अब शादी ब्याह में चलेंगी हरियाणा रोडवेज, विभाग ने शुरू की नई पहल, जाने पूरी डिटेल

इस समय हर जगह शादियों का सीजन चल रहा है। जिस तरफ देखो शादियां ही शादियां चल रही है। इसी बीच हरियाणा रोडवेज ने...

अब Haryana में बढ़ सकती है ठंड और धुंध, जाने अब कैसा होगा मौसम

बीते दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। बात करें, बीते दो दिनों में हुई बारिश की तो इसके बाद...

क्या आप जानते है Haryana का सबसे छोटा राज्य कौन – सा है? जानने के लिए खबर अंत तक पढ़े

भारत देश में 28 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र हैं। संघ राज्य क्षेत्रों को राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासक के माध्यम से...

क्या आप जानते है Haryana का सबसे छोटा राज्य कौन – सा है? जानने के लिए खबर अंत तक पढ़े

भारत देश में 28 राज्य और 8 संघ राज्य क्षेत्र हैं। संघ राज्य क्षेत्रों...

अब Haryana में बढ़ सकती है ठंड और धुंध, जाने अब कैसा होगा मौसम

बीते दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। बात करें,...

बेटे ने किया मां का सपना पूरा, घर में ही बना दिया साक्षात केदार धाम, सब देखकर रह गए दंग

सोशल मीडिया पर कई किस्से अपने ऐसे सुने होंगे जिसमें बेटे ने मां की...

अब शादी ब्याह में चलेंगी हरियाणा रोडवेज, विभाग ने शुरू की नई पहल, जाने पूरी डिटेल

इस समय हर जगह शादियों का सीजन चल रहा है। जिस तरफ देखो शादियां...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...