इस समय दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) पर भी काम चल रहा है। इस एक्सप्रेसवे को बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड की ये परियोजना भी पीएम मोदी की महत्वकांशी परियोजनाओं में से एक है। अब जल्द ही इस एक्सप्रेसवे को बनाकर तैयार किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का लाभ दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR) के शहरों को तो मिलेगा ही साथ ही हरियाणा के लोग भी इसका पूरा लुफ्त उठा सकेंगे इस कॉरिडोर को दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (Delhi Dehradun Economic Corridor) का नाम दिया गया है।
इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद अब मात्र ढाई घंटे में ही ये सफर तय किया जा सकेगा। जिससे यात्रियों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। इस एक्सप्रेसवे को बनाने के दौरान वन्य जीवों का भी ध्यान रखा जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/05/purvanchal-3-1-1024x588.jpg?resize=696%2C400&ssl=1)
बता दें कि अब दिल्ली, हरियाणा और देहारादून एक्सप्रेसवे का काम भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। ये परियोजना अब आकार लेने लगी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस एक्सप्रेसवे का काम बनाकर पूरा कर लिया जाएगा जिससे दिल्ली और देहारादून के बीच सफर करने वालों को भी काफी आसानी हो जाएगी।
दिल्ली से देहरादून का सफर होगा आसान
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/05/pURVA_1625202453768_1625580195190-1.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए बरसाती नदी में पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं। वहीं मोहंड के जंगलों में भी इस एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से देहारादून के बीच का सफर काफी आसान हो जाएगा।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/05/cao-toc-phia-bac-7-1573534606-r-1200x0-1574038331-2.jpg?resize=696%2C477&ssl=1)
बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद ये सफर ढाई घंटे का रह जाएगा और गाड़ियां भी फर्राटा भर सकेंगी। 2025 तक इस एक्सप्रेसवे के बनकर पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि चार साल पहले पीएम मोदी देहारादून दौरे पर आए थे और इसी दौरान उन्होंने इस परियोजना को शुरू किया था।
वन्य जीवों की सुरक्षा का भी रखा जा रहा है ध्यान
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/05/rajaji-national-park.jpg?resize=696%2C398&ssl=1)
इस एक्सप्रेसवे को बनाने के दौरान वन्य जीवों का भी ध्यान रखा जा रहा है। वन्य जीवों की सुरक्षा की दृष्टि से राजाजी नेशनल पार्क के जंगल वाले इलाके में भी फ्लाईओवर का निर्माण किया जाने वाला है।
![](https://i0.wp.com/haryanawale.com/wp-content/uploads/2022/05/DelhiFlyover_EDITED.jpg?resize=696%2C515&ssl=1)
मानसून से पहले ही पिलर का काम भी पूरा किया जाएगा। डाट काली में सहारनपुर वाले छोर से 340 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई जा रही है। इस एक्सप्रेसवे को 8600 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है।