Categories: कुछ भी

हरियाणा को मिलेगी एक और सौगात, इन जिलों का होने वाला है खूब फायदा

हरियाणा सरकार यात्रियो की यात्रा आरामदायक और मंगलमय बनाने के लिए हरियाणावासियों को बहुत जल्द एक नेशनल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस हाइवे सौगात के रूप में देने जा रही है। इस समय हरियाणा में निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहे हैं। लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए लागतार हाईवे और एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बहुत ही जल्द हरियाणा वासियों को एक और नेशनल हाईवे की सौगात मिलने वाली है।

152-D के नाम से यह हाईवे जाना जाएगा। इसका 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी बचे 15 फीसदी में ब्रिज, क्रॉसिंग, टोल बूथ काउंटर व साइन बोर्ड का निमार्ण होना बाकी है।

कर्मचारी दिन-रात इस काम को पूरा करने में जुटे हुए हैं‌। काम काफी तेजी से हो रहा है। उम्मीद है कि अगर इसी तरह काम ने रफ्तार पकड़ी रहीं तो अगले दो महीनों में ही इस हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

बनेंगे 122 ब्रिज और अंडरपास

नारनौल (Narnaul) से कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) के इस्माईलाबाद तक इस हाईवे का निर्माण किया जा रहा है।निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियो के लिए जयपुर-नारनौल-अंबाला-चंडीगढ़ का सफर बेहद आसान हो जाएगा। 70 मीटर चौड़े इस हाईवे के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार ने 5,108 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। इसके अलावा इस हाईवे पर 122 ब्रिज व अंडरपास भी बनाएं गए हैं।

फिलहाल यह हाईवे छः लेन का बनाया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर इसकी चौड़ाई को और अधिक बढ़ाया जा सकता है। नारनौल बाईपास पर NH-148 B से यह हाईवे जुड़ेगा। बीच में पड़ने वाले सभी शहर व गांव में बाईपास रखें गए हैं‌।

इन जिलों का होगा फायदा

इसके साथ ही हाइवे के दोनों तरफ 1.36 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इससे पर्यावरण को हरा-भरा रखा जा सकेगा। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और महेन्द्रगढ़ क्षेत्र के लोगों का बहुत फायदा होगा। इस हाईवे के निर्माण से जयपुर से चंडीगढ़ तक का सफर बहुत ही आसान हो जाएगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

21 hours ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 days ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 weeks ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

4 months ago