Homeकुछ भीहरियाणा पुलिस के लपेटे में आए साढ़े 500 से ज्यादा धोखेबाज, खुद...

हरियाणा पुलिस के लपेटे में आए साढ़े 500 से ज्यादा धोखेबाज, खुद गृहमंत्री ने दिए यह निर्देश

Published on

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कबूतरबाजी  (धोखाधड़ी) के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है, अब तक साढ़े पांच सौ के करीब कबूतरबाजी मामलों में लिप्त आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अब जो केस सामने आ रहे हैं उन पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यमुनानगर में हत्या मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज आज अंबाला में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने आई हुई विभिन्न शिकायतों पर अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

कबूतरबाजी के दो मामले गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष आए जिन पर संबंधित जिलों के एसपी को फोन कर गृह मंत्री ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा भेजी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए जिससे जनता को न्याय मिल सके।

विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई

गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष पेहवा से आए व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने के नाम पर उससे 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई, मगर अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस पर गृह मंत्री ने कुरुक्षेत्र के एसपी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह करनाल से आए व्यक्ति ने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 26 लाख की ठगी करने की शिकायत की। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में भी पुलिस अधिकारियों को सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, अम्बाला छावनी निवासी व्यक्ति ने गृह मंत्री को शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उससे ठगी की, इस मामले में गृह मंत्री ने पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...