Homeकुछ भीहरियाणा की इस बेटी का कमाल, दौड़ लगाते लगाते हुई आर्मी में...

हरियाणा की इस बेटी का कमाल, दौड़ लगाते लगाते हुई आर्मी में भर्ती, बनी देश की पहली महिला

Published on

आज के समय में महिला पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। अपनी जिंदगी जिस तरीके से जीना चाहती हैं जी सकती हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब महिलाओं को चूल्हे चौके के आगे बढ़ने नहीं दिया जाता था। उन्हें घर में ही रखा जाता था किसी सामान की तरह। लेकिन अपनी काबिलियत के बलबूते आज महिलाएं चांद तक पहुंच चुकी हैं। ऐसी ही एक हरियाणा की बेटी है जिसने अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते परिवार ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा को गौरवान्वित कराया है और इस बेटी का नाम सम्मी है जो हिसार की रहने वाली हैं।

हाल ही में सम्मी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिसके बाद हर तरफ केवल उन्हीं की चर्चा हो रही है। क्योंकि वह खेल कोटे से सैन्य पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती होने वाली पहली भारतीय बन चुकी हैं। इस सफलता के पीछे सम्मी की बरसों की कड़ी मेहनत भी छिपी हुई है। सम्मी अब कई लोगो के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

हरियाणा के हिसार की रहने वाली होनहार बेटी सम्मी ने पूरे परिवार ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। कच्चे मैदानों में दौड़ लगाकर सम्मी ने इस सफलता को हासिल किया है। अब सम्मी हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की पहली बेटी हैं जिनका खेल कोटे से सीधा कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में चुनाव हुआ है। ये सब सम्मी की मेहनत का ही नतीजा है। बेशक सम्मी पढ़ाई में ज्यादा अच्छी नहीं रही।

लेकिन सम्मी को हमेशा से ही खेलों का शौक रहा है। वहीं उनकी बहन भी खेल क्षेत्र में है तो सम्मी ने अपनी बहन को देखते हुए ही दौड़ लगाना शुरू कर दिया। सम्मी कच्चे मैदानों में ही दौड़ लगाया करती थी।

कई सालों तक सम्मी ने ऐसे ही कच्चे मैदानों में दौड़ लगाई। वहीं यहाँ एक कोच भी थे जो सम्मी को भी दौड़ का अभ्यास कराया करते थे। इसके बाद ही सम्मी के मन में भारतीय सेना में भर्ती होकर ओलंपिक खेलने का सपना अपने मन में संजोया।

कई मेडल कर चुकी हैं अपने नाम

बता दें कि आज से करीब सात साल पहले सम्मी ने अपनी संघर्ष को शुरू किया था। आज उन्हें भी इसका फल मिल रहा है। शुरुआत में सम्मी ने ज़िला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया जहां उन्हें जीत मिली और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ने लगा।

इसके बाद सम्मी ने 400 मीटर दौड़ का अभ्यास शुरू किया। यहाँ भी सम्मी को अच्छी सफलता मिली। इसके बाद सम्मी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लिया। यहाँ उन्हें ब्रोंज मिला। इसके अलावा भी सम्मी कई खिताब जीत चुकी हैं। आज सम्मी पर उनके पूरे परिवार को गर्व हो रहा है।

Latest articles

हरियाणा के इन तमाम जिलों में लगाई जाएगी स्ट्रीट लाइट , जाने पूरी खबर

हरियाणा में काफी जिले है जहां पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं है l अब हरियाणा के 22 जिले रात के समय जगमगा...

अगर आप भी सेकंड हैंड कार खरीदने का सोच रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पहले जान ले यह बाते

कैथल जिले से लूट की कई वारदात सामने आ रही है और इन वारदातों को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया वही एक मामला ढांड़ थाने...

हरियाणा सरकार ने इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने पूरी डिटेल

देश में युवाओं के बीच रोजगार का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है l इसी बीच अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर...

राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना! 30 जून से पहले कर ले यह जरूरी काम, वरना पड़ेगा भारी

आज के समय में राशन कार्ड एक बहुत बड़ी जरूरत सभी गरीब परिवारों के लिए बना हुआ है। राशन कार्ड से गरीब परिवारों को...

राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना! 30 जून से पहले कर ले यह जरूरी काम, वरना पड़ेगा भारी

आज के समय में राशन कार्ड एक बहुत बड़ी जरूरत सभी गरीब परिवारों के...

हरियाणा सरकार ने इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जाने पूरी डिटेल

देश में युवाओं के बीच रोजगार का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है...

हरियाणा सरकार ने की गरीब परिवारों के लिए बड़ी घोषणा, अब सालाना मिलेंगे इतने रुपए

हरियाणा सरकार गरीबों के लिए बहुत सारी योजनाएं लेकर आती है जिससे कि वह...

हरियाणा सरकार श्रमिकों के बच्चों के लिए लेकर आई है खास योजना, शिक्षा के लिए देगी इतनी स्कॉलरशिप

हरियाणा सरकार गरीब बच्चों के लिए बहुत सारी ऐसी योजनाएं लेकर आती है, जिससे...

More like this

हरियाणा के किसान के बेटे ने किया नाम रोशन, UPSC में हासिल की 99वी रैंक

जब भी सबसे कठिन परीक्षाओं की बात आती है तो उसमें यूपीएससी का नाम...

Sanjay Dutt: 350 लड़कियों के साथ रात गुजार चुके हैं संजय दत्त, लिस्ट में यह मशहूर अभिनेत्रियां भी शामिल

बॉलीवुड जगत के सबसे प्रसिद्ध और कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt...

साउथ फिल्म जगत के स्टार्स की पत्नियां है हुस्न की परी, खूबसूरती के मामले में लगती है मिस यूनिवर्स 

साउथ जगत की फिल्मों का आज हर तरफ़ बोल बाला हैं। इनकी फिल्मों के...