Homeकुछ भीदिल्ली NCR और हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार-ऋषिकेश और देहरादून के...

दिल्ली NCR और हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार-ऋषिकेश और देहरादून के बीच चलेगी नियो मेट्रो

Published on

धीरे-धीरे मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में पूरा देश में मेट्रो लाइन बिछेगी। मेट्रो से हर शहर जुड़ जायेगा। इससे देश में मेट्रो की कनेक्टिविटी (Metro Connectivity) मजबूत होगी। वहीं अब उत्तराखंड में भी मेट्रो की एंट्री (Metro Rail in Uttrakhand) होने वाली है। जानकारी के अनुसार देहारादून (Dehradun) में दो अन्य रूटों पर भी मेट्रो नियो (metro neo) चलाई जाने वाली है। इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) और हरियाणा (Haryana) सहित कई राज्यों से आने वाले यात्रियों को भी मिलेगा। जल्द ही इस नियो मेट्रो (Neo Metro) की सेवाएँ भी शुरू कर दी जाएंगी।

बता दें कि जल्दी ही उत्तराखंड में देहारादून मेट्रो रेल परियोजना (Metro Rail Project in Uttrakhand) का काम शुरू होने वाला है। आने वाले कुछ ही सालों में यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

देहारादून के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर और हरियाणा से आने वाले पर्यटकों का भी काफी फायदा होने वाला है। फिलहाल यह मेट्रो सेवा देहारादून में दो ही रूटों पर शुरू की जाने वाली है।

देहारादून में जल्द चलेगी नियो मेट्रो

बता दें कि देहारादून में भी नियो मेट्रो चलाने का काम किया जा रहा है। कुछ ही सालों में यात्रियों को इस मेट्रो की सुविधा मिलने लग जाएगी। फिलहाल ये मेट्रो देहारादून के दो रूटों पर ही शुरू होने वाली है। वहीं इस मेट्रो के शुरू होने के बाद यात्रियों के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार जाना भी काफी आसान हो जाएगा। स्थानीय लोग भी सरकार के इस फैसले से काफी खुश नज़र आ रहे हैं। उनका कहना है कि इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

हरिद्वार पहुंचने में होगी आसानी

बताया जा रहा है कि इस रूट पर मेट्रो चलने से लोगों को हरिद्वार पहुँचने में भी बहुत ही कम समय लगने वाला है। जल्द ही इस योजना की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी और इस पर काम भी शुरू किया जाने वाला है। इस परियोजना का उद्देश्य देहारादून, ऋषिकेश और हरिद्वार को आपस में जोड़ने का है ताकि पर्यटकों को भी यहाँ जाने आने में आसनई हो।

अगले तीन साल तक परियोजना के पूरा होने की उम्मीद

बता दें कि आईएसबीटी से गांधी पार्क तक रूट साढ़े 8 किमी लंबा है और एफ़आरआई से रायपुर तक रूट 13.9 किमी लंबा है। आईएसबीटी से गांधी पार्ट वाले रूट पर 10 और एफ़आरआई से रायपुर वाले रूट पर 15 स्टेशनों को प्रस्तावित किया गया है। आईएसबीटी गांधी पार्क वाले रूट पर सेवला कलां, आईटीआई, लालपुल, चमनपुरी, पथरीबाग, देहरादून रेलवे स्टेशन, देहरादून कचहरी, घंटाघर और गांधी पार्क स्टेशन बनाए जाएंगे।

वहीं एफ़आरआई रायपुर वाले रूट पर एफआरआई, बल्लूपुर चौक, आईएमए ब्लड बैंक, दून स्कूल, मल्होत्रा बाजार, घंटाघर, सीसीएमसी, आराघर चौक, नेहरू कालोनी, विधानसभा, अपर बद्रीश कालोनी, अपर नत्थनपुर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, हाथीखाना चौक और रायपुर स्टेशन बनाए जाने की बात सामने आई है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...