मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन व श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बैठक में अरावली सफारी पार्क को विश्वस्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने के संदर्भ में विभिन्न संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। हरियाणा में 10 हजार एकड भूक्षेत्र में स्थापित की जाने वाली अरावली सफारी पार्क परियोजना को विश्वस्तरीय प्रारूप व पहचान दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा को पर्यटन हब के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में अरावली सफारी पार्क परियोजना एक महत्वपूर्ण घटक होगा। अरावली सफारी परियोजना की स्थापना के लिए स्थान व भूमि को चिन्हित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने अरावली क्षेत्र के जीर्णोद्धार व संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किए गए कार्यों के लिए सरकार की सराहना भी की।

केंद्रीय मंत्री ने अरावली सफारी के प्रारूप में हरियाणवी आंचलिक सांस्कृतिक पहचान का समावेश किए जाने के लिए भी कहा है।

अरावली सफारी को विश्वस्तरीय पहचान व प्रारूप दिए जाने की दिशा में विश्व के विभिन्न देशों में स्थापित कुछ विश्वस्तरीय सफारी पार्कों का दौरा भी किया जाएगा।

बैठक में केंद्रीय श्रम मंत्रालय एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव सुनील बर्थवाल व हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, हरियाणा के पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव एम डी सिन्हा सहित केंद्र व राज्य सरकार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।