Homeपढ़ाई लिखाईहरियाणा के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, गर्मियों की छुट्टी का हुआ ऐलान,...

हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, गर्मियों की छुट्टी का हुआ ऐलान, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

Published on

बीते कई दिनों से हर कोई भीषण गर्मी की मार झेल रहा था। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में स्कूल के विद्यार्थी भी परेशान हो रहे थे। कई दिनों से हरियाणा के विद्यार्थियों और अभिभावको को इस बात का इंतजार था कि गर्मियो की छुट्टियां (Summer Vacatios) कब शुरू होगी। वहीं अब हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने अधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है।

इस बार एक जून से 30 जून तक प्रदेश के राजकीय व निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Holidays) घोषित किया है। उक्त समयावधि के दौरान सभी स्कूल बंद रहेंगे।

एक जुलाई (शुक्रवार) को स्कूल पहले की भांति खोले जाएंगे। इसको लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल मुखिया को पत्र लिख निर्देश जारी किए हैं।

दूसरी ओर गर्मी के चलते स्कूलों में बच्चों की देखभाल को लेकर एडवाइजरी तक जारी की गई। इसी बीच अब स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है।

निदेशालय ने अधिकारियों को पत्र लिखकर अपने अधीनस्थ सभी स्कूलों में इसकी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि जिले में कुछ प्राइवेट स्कूलों ने गर्मी के तेवर देख पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की पहले ही छुट्टियां कर दी थी।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में...