Homeकुछ भीहरियाणा के इस एक्सप्रेस पर बसने वाले हैं दुबई और सिंगापुर जैसे...

हरियाणा के इस एक्सप्रेस पर बसने वाले हैं दुबई और सिंगापुर जैसे 5 नए औद्योगिक शहर

Published on

हरियाणा में औद्योगिक विकास का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। वहीं हरियाणा में कई परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। अब खबर आ रही है कि हरियाणा में दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर भी पाँच नए शहर बसाए जाने वाले हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार भी तेजी से काम कर रही है। ये पाँच शहर केएमपी एक्सप्रेस वे के पास ही बनाए जाएंगे।

बता दें कि इन औद्योगिक शहरों को बनाने कि ज़िम्मेदारी भी अब एचएसआईआईडीसी को सौंप दी गई है। इन शहरों को विदेशों की तर्ज पर ही बनाया जाएगा और यहाँ लोगों को वर्ल्डक्लास सुविधाएं भी मिलने वाली हैं।

यहाँ कमर्शियल, प्रोफेशनल, इंडस्ट्रियल जैसी कई सुविधाएं भी दी जाने वाली हैं। सरकार भी इन शहरों को बनाने के मास्टर प्लान पर बैठकें भी कर रही हैं। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से।

दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर बनेंगे शहर

बता दें कि विदेशों की तर्ज पर ही हरियाणा अब पाँच नये शहर बसाने जा रहा है। ये शहर केएमपी एक्सप्रेस वे पास ही बसाए जाने वाले हैं। वहीं पहला शहर गुरुग्राम के दक्षिण में मानेसर के पास बसाया जाने वाला है। बता दें कि इस योजना को पूरा करने का काम HSIIDC को ही सौंपा गया है। HSIIDC भी कई हाइटेक शहरों पर शोध कर रही है और रिपोर्ट्स भी तैयार कर रही है।

रिसर्च में ब्रिटेन के भी कई शहरों को शामिल किया गया है। हाल ही में ब्रिटेन के डिप्टी हाई कमिश्नर ने भी हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से बातचीत की थी। वहीं हाई कमिश्नर ने ही ब्रिटेन के हाईटेक शहरों का मास्टर प्लान भी डिप्टी सीएम को बताया था।

वहीं अब हरियाणा सरकार का उद्देश्य भी इन पाँच शहरों को सिंगापुर, शंघाई, हाँगकाँग और दुबई की तर्ज पर ही बनाने का है। इसके लिए मास्टर प्लान पर बैठकें और चर्चाएँ भी शुरू हो चुकी हैं।

मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

बताया जा रहा है कि इन शहरों को सिर्फ केएमपी ही नहीं बल्कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे, दिल्ली जयपुर एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जाएगा। वहीं एयरपोर्ट के लिए इसे द्वारका एक्सप्रेस वे से भी जोड़ा जाने वाला है। वहीं इन शहरों में मेट्रो को भी चलाया जाने वाला है। केएमपी के दोनों और ही शहरों को बसाया जाने वाला है।

यहाँ कई शॉपिंग सेंटर भी बनाए जाएंगे। ये शहर पूरी तरह से इको फ्रेंडली ग्रीन सिटी मॉडल पर ही आधारित होने वाले हैं। वहीं यहाँ पर अतिक्रमण विहीन आवासों का निर्माण कराया जा सकेगा। वर्ल्ड की टॉप यूनिवर्सिटी के कैंपस भी यहाँ खोले जाने की तैयारी है जिससे स्टूडेंट्स को भी फायदा होगा।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

14 वर्षीय मान्यता चौधरी (Manyata Choudhary) ने जीवी मावलंकर शूटिंग में जीता गोल्ड, सीनियर निशानेबाजों को दी मात

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...